6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोर सागर तालाब में कूदी लड़की, रात भर तलाशते रहे गोताखोर

कोटा में सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ वाले पिकनिक स्पॉट किशोर सागर तालाब (KST) में देर रात एक युवती कूंद गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 30 Aug 2017, 12:50 PM IST

Rajasthan Government,  Pressure for Illegal Admissions, Private Engineering Colleges, Rajasthan Technical University, RTU, Technical Education Department Rajasthan, Technical Education in Rajasthan, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Patrika News, Kota News,

प्राईवेट कॉलेजों में बैक डोर दाखिले करवाने में जुटी सरकार

कोटा के बीचों बीच बने सबसे फेमस पिकनिक स्पॉट किशोर सागर तालाब (KST) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने तालाब में छलांग लगा दी। युवती को गहरे पानी में कूंदता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां तैनात गोताखोर उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन सुबह तक उसका कोई पता नहीं चला। युवती की तलाश में नगर निगम की रेस्क्यू टीम भी जुटी हुई है।

KST घूमने गए राकेश ने बताया कि मंगलवार रात को करीब 10.30 बजे वह फुटपाथ पर टहल रहा था। तभी बरकत उद्यान के सामने की तरफ तालाब की मुंडेर पर एक युवती बैठी दिखी। वह अचानक खड़ी हुई और तालाब में कूद गई। युवती के तालाब में छलांग लगाते ही कुछ दूर पर तालाब में फूल डाल रहा परिवार दहशत में आ गया और कार लेकर भाग निकला। राकेश ने बताया कि पहले तो उसकी कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाद में शोर मचाने लगा तो लोग जुट गए।

Read More: हैंगिंग ब्रिज के लोकार्पण से लौट रही बस ने बच्चे को कुचला, भीड़ ने बस फूंकी

तलाश में जुटे गोताखोर

हंगामा सुनते ही किशोर सागर पर मौजूद गोताखोर युवती की तलाश करने तालाब में कूंद गए, लेकिन अंधेरा होने के कारण उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद नगर निगम की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने मिलकर रात भर तालाब में युवती की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह से ही गोताखोरों के दल युवती की तलाश में जुट गए, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Read More: प्राईवेट कॉलेजों में बैक डोर दाखिले करवाने में जुटी सरकार

कुछ दिन पहले भी कूंदी थी एक लड़की

20 अगस्त को भी किशोर सागर तालाब में मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की ने छलांग लगा दी थी। गनीमत यह रही कि गुमानपुरा थाने में तैनात कांस्टेबल हरदेव सिंह ने उसे कूंदते हुए देख लिया और देर किए बिना उसे बचाने के लिए तालाब में कूंद पड़े थे। तालाब पर मौजूद गोताखोरों की मदद से उन्होंने उस लड़की को बचा लिया था।