छावनी-रामचन्द्रपुरा से गुमानपुरा तक 40 रोड लाइटें पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी हैं। इन्हें सही करने के लिए पार्षद से लेकर स्थानीय लोगों ने निगम में कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक रोडलाइटें ठीक नहीं हुई। थेगड़ा से रायपुरा चौराहे के बीच 22 एलईडी लाइटें खराब पड़ी हैं। शिवाजी नगर में आधा दर्जन रोडलाइटें बंद पड़ी हैं। डीसीएम चौराहे से एरोड्राम तक दो दर्जन रोडलाइटें चालू नहीं हैं। तलवंडी, विज्ञान नगर, महावीर नगर, बारां रोड पर कमोबेश यही स्थिति है। रोडलाइटें खराब होने से रात में लोगों को परेशानी आती है। एलईडी लगाने वाली कम्पनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि बारिश के कारण लाइटें खराब हो जाती हैं, इन्हें दुरुस्त करने में समय लग रहा है।