अनंतपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। वहीं टक्कर के बाद ट्रैक्टर नाले में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शी हर्षित गौतम ने बताया कि वह दोपहर में रानपुर औद्योगिक क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान गली के मोड़ पर जोरदार आवाज आई। उन्होंने जाकर देखा तो एक ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी थी। इससे बाइक सवार दोनों जने गिरकर गम्भीर घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक नाले में गिरा पड़ा। उसे लोगों बाहर निकाला। उसके मामूली चोट लगी। इसके बाद उन्होंने अनंतपुरा थाने में फोन कर पुलिस व एम्बुलेंस को बुलवाया। दोनों घायलों को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया।जहां गंभीर रूप से घायल बाइक सवार भीमा सेन की मृत्यु हो गई। वहीं भैरूलाल घायल है।