कोटा

Kota Development News: कोटा के गांवों की बदलेगी सूरत, 17 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Kota District Development Projects: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में क्षेत्र में सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिया गया।
2 min read
Mar 30, 2026
Sangod development news Rajasthan, Hiralal Nagar Rajasthan minister, Kota district development projects, Rajasthan rural infrastructure update, Sangod road water electricity projects, Rajasthan government schemes local, Panchayat Samiti Sangod event, Rajasthan village development news, Kota rural projects Rajasthan, Rajasthan public hearing minister, Sangod Rajasthan news update, Rajasthan infrastructure growth, local governance Rajasthan news, Rajasthan political development Sangod, Kota region development initiatives
समारोह में ऊर्जा मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। फोटो- पत्रिका

सांगोद। क्षेत्र में सोमवार को विकास का नया अध्याय जुड़ गया, जब ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनता को बड़ी सौगात दी। पंचायत समिति परिसर में आयोजित समारोह में करीब 17 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र के गांवों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री नागर ने कहा कि जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा धर्म जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सांगोद क्षेत्र में सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा और लोगों को इन सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खेतों के रास्तों से लेकर गांवों की इंटरलॉकिंग सड़कों तक सभी कार्य गुणवत्ता और तय समय में पूरे किए जाएंगे। साथ ही विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

हर वर्ग को साथ लेकर बढ़ रहा विकास

समारोह में प्रधान जयवीर सिंह ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सांगोद क्षेत्र में लगातार विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है और क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।

जनसुनवाई में सुनी समस्याएं

कार्यक्रम के बाद ऊर्जा मंत्री ने आमजन से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कहा। इस दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सहकारी समिति अध्यक्ष ओम मेहता, जिला महामंत्री नंदकिशोर मालव, धनराज मीणा, मुरारी मेहता, चंद्रप्रकाश सोनी, राजेंद्र शर्मा और जगदीश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए समन्वय से काम करने पर जोर दिया।

Updated on:
30 Mar 2026 06:11 pm
Published on:
30 Mar 2026 06:11 pm