कोटा

कोटा में गरजे बुलडोजर, 1296 बीघा भूमि से अतिक्रमण साफ, भारी जाप्ता रहा तैनात

KDA Action : कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 207.36 हैक्टेयर (1296 बीघा) रीको की भूमि से अतिक्रमण साफ कर दिया।
less than 1 minute read
Apr 24, 2026
KOTA KDA
बुलडोजर एक्शन का फाइल फोटो: पत्रिका नेटवर्क

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 207.36 हैक्टेयर (1296 बीघा) रीको की भूमि से अतिक्रमण साफ कर दिया।

केडीए के सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार सुबह 8 बजे केडीए दस्ता बूंदी जिले के तालेड़ा और नमाना थाने की पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने रामपुरिया और पीली की खान पहुंचा। सुबह 8.30 बजे से अतिक्रमण हटाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की गई।

7 बुलडोजरों से ध्वस्त किया अतिक्रमण

इस दौरान 7 बुलडोजरों से केडीए की ओर से रीको को इंडस्टि्रयल एरिया विकसित करने के लिए उपलब्ध करवाई गई भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमियों की ओर से सरकारी भूमि पर पत्थर कोट, पक्के स्ट्रक्चर, पक्के बाड़े व पक्की चारदीवारी, कच्चे-पक्के मकान बनाकर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त किया गया।

आयुक्त अग्रवाल ने बताया कि केडीए की ओर से यह भूमि रीको को आवंटित की जा चुकी है। इसके तहत शुक्रवार को अतिक्रमण हटाकर रीको के क्षेत्रीय प्रबन्धक संजीव सक्सेना के साथ भूमि के निशान लगाए गए।

भारी जाप्ता रहा तैनात

कार्रवाई के दौरान केडीए तहसीलदार सुरेन्द्र शर्मा, हिम्मत सिंह राव, ललित नागर व भू-अभिलेख निरीक्षक मुरलीधर पारेता, हरीश कुमार गुप्ता, हरीशचन्द्र प्रजापति, विवेक पाल सिंह, भवानी शंकर कारपेन्टर, पटवारी रामनिवास मेघवाल, अमित कुमार, हितेश माहेश्वरी, संदीप गोबर रोहिणी महावर, प्रफुल्ल कुमार गोयल मौजूद रहे। पुलिस की ओर से तालेड़ा पुलिस उपाधीक्षक राजेश टेलर, तालेड़ा थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज, नमाना थानाधिकारी समेत प्राधिकरण और पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

Updated on:
24 Apr 2026 08:24 pm
Published on:
24 Apr 2026 08:24 pm