कोटा

अब गरीबों के घर का सपना होगा साकार, यूआईटी ने लांच की बेहद सस्ती हाउसिंग स्कीम

कोटा यूआईटी ने स्वामी दयानन्द सरस्वती नगर आवासीय योजना लांच की है। जिसमें निर्धन वर्ग के लोगों को सस्ते दर पर भूखंड उपलब्ध करवाए जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 11:58 AM IST
UIT Kota, Kota UIT launches Residential Scheme, Swami Dayanand Saraswati Residential Scheme, Rajasthan Patrika, Kota Patrika
Kota UIT launches Economical Residential Scheme

कोटा में बढ़ते शहरीकरण एवं भूखण्डों की दरें अधिक होने के कारण राज्य सरकार व नगर विकास न्यास की ओर से गरीब व निर्धन तबके के लोगों को कम दर पर अपने घर के सपने को साकार करने के लिए मंगलवार को रायपुरा चौराहे के पास नई आवासीय योजना की लांचिंग की। न्यास कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक भवानीसिंह राजावत, न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता व सचिव आनंदी लाल वैष्णव की मौजूदगी में इस योजना की लांचिंग की गई।

निकलेगी लॉटरी मिलेगा प्लाट

न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने बताया इस योजना में 99 भूखण्ड है, जिनका आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह योजना थेगड़ा से रायपुरा चौराहे पर जाने वाली सड़क से उत्तर की और 80 फीट चौड़ी सड़क पर स्थित है। इस योजना में भिन्न- भिन्न आय वर्ग के आवेदकों के लिए आय वर्गानुसार भूखण्ड रखे गए हैं।

आर्य समाज ने जताई खुशी

इस योजना का नाम स्वामी दयानन्द सरस्वती नगर आवासीय योजना रखे जाने पर आर्य समाज सभा जिला कोटा ने हर्ष जताया है। आर्य समाज जिला प्रधान अर्जुनदेव चड्ढा के नेतृत्व में सरिता रंजन गौतम, प्रेमनाथ कौशल, अमरलाल गहलोत, रामनारायण कुशवाह, रामदेव शर्मा आदि ने न्यास अध्यक्ष व सचिव का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उप सचिव कृष्णा शुक्ला, कीर्ति राठौड़ आदि मौजूद थे।

समस्या समाधान के प्रयास

न्यास कार्यालय से सम्बन्धित जनसमस्याओं एवं उनके निराकरण के सम्बन्ध में प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार व मंगलवार को न्यास कार्यालय में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक रजिस्टे्रशन किया जाएगा तथा प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण माह के तीसरे सोमवार को दोपहर 3 से 5 बजे किया जाएगा। मेहता ने बताया कि जन समस्याओं का रजिस्ट्रेशन 4 व 5 दिसम्बर को किया जाएगा।

Published on: