कोटा

Rajasthan News : जयपुर में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, कार में शव लेकर कोटा पहुंचा पति

जयपुर में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति बुधवार को कार में शव लेकर कोटा पहुंचा। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

2 min read
Apr 23, 2026
Feature image
मृतका मीरा। फोटो पत्रिका नेटवर्क

Rajasthan News : कोटा। जयपुर में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति बुधवार को कार में शव लेकर कोटा पहुंचा । मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है । गुरुवार को ससुराल और पीहर पक्ष की मौजूदगी में एमबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।

रेलवे कॉलोनी थाना सीआइ रामस्वरूप मीणा ने बताया कि रतलाम निवासी वासुदेव वर्मा ने सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम को परिवाद दिया है । उन्होंने बताया कि जयपुर में उनकी बेटी मीरा लोधी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है । उन्होंने जयपुर में नौकरी करने वाले दामाद वीरेंद्र लोधी पर हत्या का आरोप लगाया है ।

जयपुर पुलिस को सौंपी जांच

मामला जयपुर के सांगानेर क्षेत्र स्थित प्रतापनगर थाना क्षेत्र का होने से यहां जीरो नंबर का मर्ग दर्ज किया गया है और जांच जयपुर पुलिस को सौंपी गई है । जयपुर पुलिस की टीम भी कोटा पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

2013 में हुई शादी, दो बच्चे

मृतका के भाई केशव वर्मा ने बताया कि उसकी बहन मीरा की शादी वर्ष 2013 में कोटा रेलवे स्टेशन क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी निवासी वीरेंद्र लोधी के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चलता रहा। बुधवार सुबह वीरेंद्र का फोन आया कि मीरा की तबीयत खराब है। कुछ देर बाद दोबारा कॉल कर उसने मौत की सूचना दी और कहा कि वह शव को कोटा लेकर आ रहा है।

बाथरूम के बाहर फर्श पर अचेत अवस्था मिली

दूसरी ओर वीरेंद्र के पिता पुरुषोत्तम लोधी का कहना है कि उनके बेटे ने सुबह घर में मीरा को बाथरूम के बाहर फर्श पर अचेत अवस्था में पाया था। उसे संभालने की कोशिश की गई, लेकिन वह मृत थी। इसके बाद बच्चों को स्कूल से लाया गया और परिचितों की मदद से शव को कार में रखकर कोटा लाया गया। उन्होंने किसी भी तरह के विवाद या मारपीट की बात से इनकार किया है।

Published on:
23 Apr 2026 09:08 pm