कोटा

Video: पचेरवाल के बयान से राजावत समर्थकों का फूटा गुस्सा, लातों से दफ्तर का ताला तोड़ पोल पर बांधा पुतला

कोटा. लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत व JVVNL के संभागीय मुख्य अभियंता के बीच चल रही बयानबाजी का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है।

2 min read
Mar 06, 2018

कोटा.

लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत व जयपुर विद्युत वितरण निगम के संभागीय मुख्य अभियंता के बीच चल रही बयानबाजी का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। राजावत के बयान का संभागीय मुख्य अभियंता बीएल पचेरवाल द्वारा पलटवार करने से आक्रोषित राजावत के समर्थकों ने मंगलवार शाम को नयापुरा स्थित विद्युत निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुतला फूंका।

ये भी पढ़ें

इंवेस्टीगेशन ऑफिसर नहीं दे सके जवाब, कोर्ट ने दिए महिला दलाल को रिहा करने के आदेश

साथ ही आक्रोषित राजावत समर्थकों ने मुख्य अभियंता कक्ष के गेट पर लाते मार कर ताला तोड़ दिया। कक्ष के अंदर घुस कर नारेबाजी की। घटना के दौरान मुख्य अभियंता कार्यालय में नहीं थे। जो जयपुर विभागीय मिटिंग में गए हुए थे। यह सब घटनाक्रम कार्यालय में सेवारत अभियंता, अधिकारी कर्मचारी देख रहे थे।

यूं चला घटनाक्रम

मुख्य अभियंता बीएल पचेरवाल द्वारा बयान से विधायक राजावत के समर्थकों में आक्रोश फैल गया। जो शाम चार बजे दुपहिया, चार पहिया वाहनों में सवार होकर नयापुरा स्थित विद्युत निगम के संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी करते हुए समर्थकों ने मुख्यअभियंता के पुतले विद्युत पोल से बांध कर फूंका। साथ ही आक्रोषित होकर कार्यालय में घुस गए। मुख्य अभियंता कक्ष का ताला लगा हुआ था। जिसके गेट को लाते मार कर तोड़ दिया। और अंदर घुस कर अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में वापस लौट आए।

प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुकुट नागर ने कहा कि विधायक राजावत ने विद्युत निगम के अभियंता, अधिकारियों को आगाह करते हुए जो बयान दिया था। वह बिल्कुल सही था। इस मामले में मुख्य अभियंता को बयान देने का अधिकार नहीं हैं। ऊर्जा मंत्री या मुख्यमंत्री ही इस मामले में बयान दे सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता किसानों ने अवैध वसूली कर रहे है। जो उनको उपर से 10-20 हजार रुपए दे देते हैं। उन्हें छोड़ देते हैं। जो नहीं देते। उनकी वीसीआर भर दी जाती है। ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाने के लिए उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Read More: विधायक राजावत ने फिर दिया विवादित बयान, बोले पेड़ से बांध दो वीसीआर भरने वाले कर्मचारियों को, दोबारा नहीं आएंगे और कांग्रेस नेताओं को भी बताया दलाल

भाजपा महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि विधायक राजावत ने जनता की भावनाओं को उजागर किया है। उनके सामने क्षेत्र के बिजली विभाग की समस्याएं लेकर आते हैं। राजावत के बयान को गलत नजरिये से देख कर उनके खिलाफ बयान देना गलत है। ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाने के लिए कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें

Breaking News: पर्दाफाश: मुनीम ही निकला 25 लाख का लुटेरा, अपने भाई के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
Updated on:
06 Mar 2018 07:18 pm
Published on:
06 Mar 2018 07:14 pm
Also Read
View All