
Kota Shopping Center Fire (Patrika Photo)
Kota Shopping Center Fire: कोटा के गुमानपुरा इलाके स्थित शॉपिंग सेंटर के कटले में मंगलवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान से धुआं निकलता देखकर लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई और सब्जीमंडी फायर सेंटर से दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना की गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि आग कुछ दुकानों तक फैल चुकी थी और अंदर ही अंदर धुआं भर रहा था। आग की स्थिति को देखते हुए एक के बाद एक कुल 7 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, शॉपिंग सेंटर का इलाका काफी संकरा है, जिसके कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने और आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद किया जाएगा।
…खबर अपडेट की जा रही है
Updated on:
29 Sept 2026 09:18 am
Published on:
29 Sept 2026 09:18 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
