कोटा

कोहरे के कहर से सहमी ट्रेनें, राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी ठंड

कोहरे के कहर से ट्रेनें सहमी-सहमी चल रही हैं। इस कारण कोटा जंक्शन पर लम्बी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं।

2 min read
Dec 05, 2017
train Late due to fog in Rajasthan, reduced speed of trains due to Fog, fog stopped speed of trains, Rail News, Weather News rajasthan, West central railway, Kota Junction, National Train Enquiry System, Indian Railways, IRCTC, Rajasthan Patrika Kota, Kota Rajasthan Patrika
mostly train Late due to fog in Rajasthan

सर्दियां शुरू होते ही कोहरा रेल यात्रियों पर कहर ढ़ाने लगा है। कोहरे की वजह से अधिकांश ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसकी वजह से अधिकांश ट्रेनें कई-कई घंटे लेट हो रही हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा जंक्शन पर यात्रियों को ट्रेनों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि कोटा और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी होने से कोहरा छटने की उम्मीद जगी है।

7 घंटे लेट पहुंची ट्रेन

कोटा रेलवे जंक्शन पर उत्तरप्रदेश और बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनें ज्यादा विलम्ब से आ रही हैं। वहीं सर्दी बढऩे से पटरियां भी ठिठुरने लगी हैं और रेल फ्रेक्चर का खतरा बढ़ गया है। रेल प्रशासन ने ट्रैक की पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। रात में ट्रेनों में फुटप्लेट निरीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए पर्यवेक्षकों के साथ अधिकारियों भी ड्यूटी लगाई गई है। टै्रकमैन सर्दभरी रातों में हर रोज दस से 12 किमी पट्रोलिंग कर रहे हैं।

पूछताछ सेवा हुए फेल

ट्रेनों की लेटतलीफी के साथ रेलवे की पूछताछ सेवा भी ट्रेनों आगमन समय का संभावित समय बनाने में विफल साबित हो रही हैं। यात्री विक्रम बड़ोलिया ने बताया कि उन्हें दोपहर में पूछताछ केन्द्र पर कोटा-पटना एक्सप्रेस के समय की जानकारी चाही, लेकिन कार्मिक संभावित समय की जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद एकीकृत पूछताछ नम्बर 139 पर भी समय की जानकारी नहीं मिली। जबकि इस सेवा से जानकारी लेने के लिए प्रति मिनट 3 रुपए खर्चा आता है।

हाड़ौती में बारिश से मिलेगी राहत

राजस्थान के हाड़ौती अंचल मे तीन दिन से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह-शाम सर्दी का असर रहता है। दिनभर बादल छाए रहते हैं। सोमवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रात का अंधेरा छटता इससे पहले ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। कोटा और आसपास के जिलों में पिछले 4 घंटों से बारिश का दौर जारी है। बारिश हल्की ही है, लेकिन इसकी वजह से सर्दी का प्रकोप खासा बढ़ गया है। हालांकि कोहरे की वजह से धीमे पड़े रेल यातायात में बारिश की बूंदी राहत लेकर आई हैं। इससे कोहरा छटेगा और ट्रेनों की स्पीड़ बढ़ने में मदद मिलेगी।

कोटा जंक्शन पर ये ट्रेन देरी से आई

गाजीपुर-बान्द्रा एक्सप्रेस: 7 घंटे 10 मिनट
फिरोजपुर-जनता एक्सप्रेस : 2 घंटे 34 मिनट
इंदौर-कोटा इंटरसिटी: 1 घंटे 24 मिनट
अणुव्रत एसी स्पेशल: 1 घंटे 30 मिनट
जयपुर-कोटा एक्सप्रेस: 1 घंटे 15 मिनट :
मंडगांव-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस: 2 घंटे
अवध एक्सप्रेस: 10 घंटे
पटना-कोटा एक्सप्रेस: 8 घंटे
बीकानेर-पुरी एक्सप्रेसछ 1 घंटे
भिण्ड-कोटा पैसेंजर: 2 घंटे
जोधपुर-इंदौर इंटरसिटी: 1 घंटे
जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट: 1 घंटे

Updated on:
05 Dec 2017 08:46 am
Published on:
05 Dec 2017 08:45 am