4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाड़ौती में आकर बरसा अरब सागर से उठा चक्रवात, हो गई चिल्ला जाड़े की शुरुआत

कोटा ही नहीं आसपास के इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। जिसकी वजह से राजस्थान के इस इलाके में सर्दी खासी बढ़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 5 Dec 2017, 8:06 AM IST

Rain in kota, weather News Rajasthan, Cold in Rajasthan, Okha Cyclone Impact In Rajasthan, Rajasthan Patrika Kota, Kota Rajasthan Patrika, Weather News Kota

Winter rises in Rajasthan due to rain

राजस्थान के हाड़ौती अंचल मे तीन दिन से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह-शाम सर्दी का असर रहता है। दिनभर बादल छाए रहते हैं। सोमवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रात का अंधेरा छटता इससे पहले ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। कोटा और आसपास के जिलों में पिछले 4 घंटों से बारिश का दौर जारी है। हालांकि बारिश हल्की ही है, लेकिन इसकी वजह से सर्दी का प्रकोप खासा बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से दक्षिण-पूर्वी की ओर 38 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवात सक्रिय है। तमिलनाड़ु और केरल में ज्यादा असर देखा जा रहा है। साथ ही गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश भी प्रभावित है। कोटा शहर में शनिवार सुबह से ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। जबकि रविवार को घने बादल छाए रहे। सोमवार दोपहर में सूरज निकला तो लगा कि मौसम सुधर जाएगा, लेकिन मंगलवार तड़के जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे, आसमान में छाए बादल बरस पड़े। हाड़ौती में पिछले 4 घंटे से बूंदाबादी लगातार जारी है।

Read More: Dowry Case Kota: इस दहलीज पर नहीं मना बारात लौटाने का मातम, बहादुर बेटी के साथ खड़ा हुआ पूरा परिवार

बढ़ने लगी ठंड

सोमवार कोकोटा शहर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बारां जिले में दोपहर बाद बादल छाए रहे। सुबह धूप निकली। अधिकतम तापमान 26, न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। बूंदी जिले में सुबह से ही सर्दी का असर दिखा। अधिकतम तापमान 25.4, न्यूनतम 12 डिग्री रहा। झालावाड़ जिले मेें बादल छाए रहे। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लदे रहे। अधिकतम तापमान 27, न्यूनतम 16 डिग्री मापा गया।

Read More: मोदी सरकार पर चीता बोलेः वो पूछते थे क्यों मारा, ये कहते हैं उन्होंने एक मारा तुम दो मारो...

अब बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञानियों की मानें तो बूंदाबादी जारी रहने से हाड़ौती ही नहीं पूरे राजस्थान में ठंड का असर दिखने लगेगा। यदि दो दिन तक लगातार ऐसा ही मौसम बना रहा तो पारा 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका है। इसलिए कोटा के चिकित्सकों ने लोगों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है।