कोटा

नहीं थम रहा तलवार सी तेज धार वाले मांझे का कारोबार, कोई बरतन में छुपा रहा तो कोई कहीं और

कोटा. नगर निगम टीम ने गुरुवार को अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई कर चायनीज मांझे की 75 चकरियां जब्त की।

2 min read
Jan 05, 2018

चायनीज मांझा सिर्फ मांझा हीं नहीं जानलेवा हथियार भी है जिसमें तलवार सी तेज धार होती है जो अगर गर्दन को छू ले तो उसे काट भी सकता है। हर साल कई लोग इससे घायल हो जाते हैं। प्रशासन द्वारा बैन किए जाने के बावजूद शहर में यह धडल्ले से बेचा जा रहा है। नगर निगम द्वारा चाइनीज मांझे पर कार्रवाई का क्रम निरंतर जारी है। फिर भी दुकानदार बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पश्चिम मध्य रेलवे बना देश का पहला जोन जो ड्रोन से करेगा निगरानी, स्क्रैप का भी लगाएगा पता

नगर निगम टीम ने गुरुवार को अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई कर चायनीज मांझे की 75 चकरियां जब्त की। टीम प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि निगम उपायुक्त राजेश डागा के निर्देश पर बोरखेड़ा व बजरंग क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक पतंग विक्रेताओं के यहां जांच की गई। इनमें से कुछ विक्रेताओं के यहां चायनीज मांझा मिला। टीम ने दोनों क्षेत्रों से 75 चकरी जब्त की। इस दौरान कुछ पतंग विक्रेताओं ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन दस्ते में शामिल सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पीछे धकेलकर कार्रवाई जारी रखी।

Read More: बच्चों के हाथों में थमा दिए ये कैसे हथियार, तलवार से भी तेज है इसकी धार, चले तो कट जाती है गर्दन

नहीं बेचने के लिए समझाया
टीम ने विक्रेताओं को चायनीज मांझा नहीं बेचने के लिए समझाया। उन्हें बताया कि यह कितना घातक है। इसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो चुके हैं।

दुकानदार ने बर्तन में छुपाकर रखा था चाइनीज मांझा
निगम की टीम ने बुधवार को केशवपुरा में कंचन बर्तन वाले के यहां छापा मारकर 41 चाइनीज मांझे की चकरियों को जप्त किया है। अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि मांझे को बर्तन में छुपाकर रख रखा था। काफी मशक्कत के बाद चाइनीज मांझे को तलाश कर जप्त किया गया। उन्होंने कहा कि तलवंडी, महावीर नगर व संतोषी नगर में भी कार्रवाई की गई और चाइनीज मांझा पकड़ा गया। व्यास ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें

केन्द्र सरकार के तीन मंत्रालय आगे बढाएंगे टेक्नॉलोजी मिशन, करेंगे स्वदेशी टेक्नोलॉजी से रेलवे का विकास
Published on:
05 Jan 2018 01:01 pm
Also Read
View All