शर्मा ने बताया कि इस तरह से जुनेद व इरशाद ने झांसा देकर 15 लाख रुपए हड़प लिए। रिपोर्ट पर बोरखेड़ा पुलिस ने दोनों आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच पहले बोरखेड़ा पुलिस, बाद में अनंतपुरा सीआई ने की। जांच के बाद रिपोर्ट समेत पत्रावली वापस बोरखेड़ा पुलिस को लौटा दी। बोरखेड़ा सीआई महावीर सिंह का कहना है कि अनंतपुरा सीआई ने जांच में दोनों के दोषी पाए जाने पर चालानी कार्यवाही करने को लिखा है। शीघ्र ही चालान पेश किया जाएगा।