कोटा

NEET: नीट-यूजी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए विशेष सूचना, सीबीएसई ने जारी कर दी परीक्षा तिथि

कोटा. नीट की तैयारी में लगे छात्र-छात्रा कब से प‍रीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे अब इंतजार की घडियां खत्म करते हुए सीबीएसई ने परीक्षा तिथि जारी कर दी

2 min read
Jan 23, 2018

कोटा.

नीट की तैयारी में लगे छात्र-छात्रा कब से प‍रीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे अब इंतजार की घडियां खत्म करते हुए सीबीएसई ने परीक्षा तिथि जारी कर दी है। सीबीएसई की ओर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2018 आगामी 6 मई (रविवार) को आयोजित की जाएगी। सीबीएसई के संयुक्त सचिव एवं नीट के ओएसडी डॉ. सन्मय भारद्वाज के अनुसार, नेशनल एलीबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट-यूजी) की अधिसूचना एवं आवेदन फार्म जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। एम्स तथा जिपमेर, पांडिचेरी को छोड़कर देश के अन्य सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों पर एडमिशन नीट की मेरिट सूची के आधार पर दिए जाएंगे। एम्स की प्रवेश परीक्षा 27 मई तथा जिपमेर की प्रवेश परीक्षा 3 जून को होगी।

ये भी पढ़ें

Robbery: 3 मिनट में कैसे लूटा 8 करोड़ का सोना…देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

इस वर्ष उर्दू को जोड़ा
यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑफ लाइन मोड में होगी। इसमें 720 अंकों के तीन घंटे के पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी व बॉटनी के कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर विभिन्न राज्यों में 11 भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती, उर्दू, मराठी, उडिय़ा, बंगाली, असमी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ भाषा में होगा। हिन्दी व इंग्लिश के पेपर देश के सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध होंगे, जबकि अन्य भाषाओं के पेपर संबंधित राज्यों में दिए जाएंगे। नीट-यूजी का रिजल्ट 1 जून को घोषित होगा।

कोटा को बनाया केन्द्र
राज्य के 5 शहरों कोटा, जयपुर , उदयपुर , अजमेरजोधपुर में नीट-यूजी के परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। कोटा में नीट का परीक्षा केंद्र होने से 10 हजार से अधिक कोचिंग विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

OMG: कोटा आकर ये क्या बोल गई उमा भारती, राम मंदिर आस्था का नहीं, जमीन का है मामला
Published on:
23 Jan 2018 02:33 pm
Also Read
View All