कोटा

NEET 2018 : होनहार आज नीट को बीट करके ही बन पाएंगे डॉक्‍टर

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को। कोटा शहर में 20 सेंटरों पर होने वाली इस परीक्षा में 11001 विद्यार्थी भाग लेंगे।
2 min read
• •
May 06, 2018
Exam
NEET 2018

कोटा . सीबीएसई की ओर से रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) आयोजित किया जाएगा। इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं। कोटा शहर में 20 सेंटरों पर होने वाली इस परीक्षा में 11001 विद्यार्थी भाग लेंगे।
सिटी कॉर्डिनेटर प्रदीप सिंह गौड़ ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षार्थी को सुबह 7.30 व 8.30 दो स्लॉट में प्रवेश दिया जाएगा। 9.30 बजे बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। हर परीक्षार्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। निरीक्षण के लिए दिल्ली व सीबीएसई की 10 अधिकारियों की टीमें मौजूद रहेगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर दो आब्जर्वर रहेंगे। एक सब इंस्पेक्टर व तीन कांस्टेबल तैनात रहेंगे। सभी सेंटर्स की वीडियोग्राफी होगी।

इनकी अनुमति नहीं
परीक्षार्थियों को सेंटर पर किसी भी प्रकार की स्टेशनरी लाने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। जॉमेक्ट्री बॉक्स, पेन, पेंसिल, हाथ घड़ी, कैमरा, मोबाइल, इयर फोन, पानी की बोतल भी नहीं ला सकेंगे। सेंटर से ही पेन दिया जाएगा।

सिर्फ यह लेकर आएं
परीक्षार्थी को सिर्फ अपना पासपोर्ट साइज फोटो व प्रवेश-पत्र साथ लाना होगा। नीट की वेबसाइट से अपनी घड़ी का मिलान करना होगा।


...और यह पहनकर आना होगा
छात्रों को पूरी बांह वाली बड़े बटन की शर्ट व बेल्ट, छात्राओं को बड़े बटन के कुर्ते पहनकर आने की अनुमति नहीं रहेगी। इन्हें लाइट कलर की हाफ शर्ट या टीशर्ट या छोटे बटन वाले कुर्ते पहनकर परीक्षा देने आना होगा।
जूते व ऊंचे सेंडल भी नहीं पहन सकेंगे। चप्पल या छोटे हील वाले सेंडल पहनकर आना होगा।
छात्राओं को मेटल की चेन, कान के झुमके, बालों में ब्रूज जैसी कोई चीज पहनकर नहीं आना है। उन्हें सिर्फ कपड़े का ब्रूज पहनकर आने की अनुमति मिलेगी।

Published on:
06 May 2018 08:01 pm