कोटा. नगर निगम की दौड़भाग के बाद मैदान मेले के लिए संवरने लगा है, लेकिन अब भी श्रीरामरंगमंच सहित कई कार्य अधूरे हैं।
कोटा. दशहरा मैदान में मेला भरने में एक पखवाड़े से भी कम समय है। इसके देखते हुए कार्य तेजी से करने पर जोर है। नगर निगम की दौड़भाग के बाद मैदान मेले के लिए संवरने लगा है, लेकिन अब भी श्रीरामरंगमंच सहित कई कार्य अधूरे हैं। उन्हें पूरा करने के लिए तेजी से लगातार कार्य
करना होगा।
नगर निगम प्रशासन मेले के लिए जरूरी कार्यों के 90 फीसदी तक पूरा होने का दावा कर रहा है, लेकिन शनिवार को 'पत्रिका' के तीसरे ऑडिट में हकीकत फिर दावे से कम ही नजर आई। सभी प्रस्तावित आंतरिक रास्ते तैयार नहीं हुए। विजयश्री रंगमंच के पास पुतलों के दहन के लिए प्लेटफॉर्म बनाने के कार्य में तेजी आई है। रंगमंच पर शनिवार को दीवार पर टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा था। वहीं विद्युत व्यवस्था के लिए तार खींचने का कार्य शुरू कर दिया है। शाम को छह बजे महापौर महेश विजय ने मौके का जायजा लिया।
गौरतलब है कि पत्रिका ने दशहरा मेले के लिए जरूरी कार्यों का 31 अगस्त को पहला और 4 सितम्बर को दूसरा ऑडिट किया था। उस समय सभी कार्य काफी धीमी गति से चल रहे थे। अब इनमें तेजी आई है।
अगली ऑडिट पांच दिन बाद
पत्रिका हर पांचवें दिन मेले के निर्माण कार्य का ऑडिट कर जनता के सामने सच रखेगा। अगली ऑडिट 14 सितम्बर को होगी।
पत्रिका का उद्देश्य
दशहरा मेला कोटा की शान है और किसी भी लापरवाही से इस शान को आंच नहीं आनी चाहिए।
यह है निगम का दावा
90% मैदान में विद्युत व्यवस्था
90% अ स्थाई रूप से विजयश्री रंगमंच की तैयारी
80% अ स्थाई रूप से श्रीराम रंगमंच की तैयारी
90% पेयजल वितरण व्यवस्था
यह दिखी हकीकत
विद्युत व्यवस्था
तार खींचना शुरू, करीब 68 प्रतिशत कार्य हुआ।
विजयश्री रंगमंच
सामने पुतलों के दहन करने के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है।
श्रीराम रंगमंच
ढांचा तैयार, इसके मैदान को समतल करने का कार्य अभी 65 प्रतिशत कार्य हुआ।
पेयजल व्यवस्था
पाइप लाइन डल रही, करीब 55 प्रतिशत हुआ।