शिवा की तबीयत जब ज्यादा खराब हुई और परिजनों की नाराजगी जताई तो डॉक्टरों ने दूसरे मरीज का वेंटीलेटर खोलकर लगाया, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर वेंटीलेटर हटा दिया गया। इसके बाद एक और वेंटीलेटर पर रखा, लेकिन उसने काम नहीं किया। इस हालत में वहां खड़े चिकित्सकों ने शिवा को हाथों से एम्बू बैग से ऑक्सीजन दी, लेकिन शाम को उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद यहां परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में काफी समझाइश पर मामला शांत हुआ।