मेला समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा ने बताया कि इवेंट कम्पनियों के आवेदन आने के बाद समिति के समक्ष पत्र को खोला जाएगा। न्यूनतम दर के आधार पर कलाकारों के नाम तय किए जाएंगे। सबसे लम्बी सूची सिने संध्या के कलाकारों की है। इसमें 33 नाम शामिल गए हैं, जबकि एक कलाकार को बुलाया जाएगा। सिने संध्या का बजट 24 लाख रुपए रखा गया है। इसमें अल्का याज्ञनिक, अमित कुमार, मोहम्मद अजीत, जॉली मुखर्जी, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, नीति मोहन, नेहा कक्कड़, भूमि त्रिवेदी, कुमार शानू, सोनू निगम, फाल्गुनी पाठक, हर्शित सक्सेना आदि नामी कलाकारों के नाम शामिल हैं।