एम्बुलेंस के ईएमटी अशोक कुमार वर्मा व चालक सियाराम ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के गुना निवासी हाल मुकाम छावनी रामचन्द्रपुरा निवासी हरकी बाई (24) को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। उस समय वे भीमगंजमंडी थे, तभी वे 108 एम्बुलेंस लेकर छावनी रामचन्द्रपुरा पहुंचे। यहां प्रसूता को लेकर जेके लोन अस्पताल जा रहे थे, तभी थोड़ी आगे बढ़ते ही छावनी-रामचन्द्रपुरा चौराहे पर ही पर उसे तेज प्रसव पीड़ा हो गई।