कोटा . कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में पिछले दिनों से लगातार कोयले का स्टॉक गिर रहा है। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार रात को स्टॉक में मात्र 34 हजार टन कोयला ही बचा था। शनिवार सुबह एक रैक करीब 4 हजार टन कोयला लेकर पहुंची। पांचों यूनिट्स पर प्रतिदिन 18 से 20 हजार टन कोयला उपयोग में आता है। एेसे में सिर्फ शनिवार व रविवार के उत्पादन के लिए ही कोयला बचा है। हालांकि थर्मल प्रशासन अब भी उम्मीदमंद है कि रविवार को आपूर्ति बढ़ जाएगी।