कोटा

बड़ी खबर: राजस्थान पुलिस 20 दिन बाद भी नहीं ढूंढ पाई अपना सिपाही, किस हाल में है किसी को नहीं पता

Rajasthan Police: पुलिस खुद अपने कांस्टेबल काेे रिपोर्ट दर्ज होने के 20 दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 2:48 PM IST
police
राजस्थान पुलिस 20 दिन बाद भी नहीं ढूंढ पाई अपना सिपाही, किस हाल में है किसी को नहीं पता

-पुलिस नहीं जुटा सकी कोई सुराग

बूंदी. पुलिस की कार्यप्रणाली का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस खुद अपने कांस्टेबल काेे रिपोर्ट दर्ज होने के 20 दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी। ( Rajasthan Police ) मामला बूंदी के कोतवाली थाने का है। ( Bundi Police) यहां पुलिस लाइन ( police Line ) में तैनात कांस्टेबल अभिषेक शर्मा गत 28 अगस्त को घर से निकला था, लेकिन आज तक भी वापस नहीं लौटा। ( Police constable missing )

जानकारी के अनुसार बूंदी के बीबनवां रोड निवासी अभिषेक शर्मा बूंदी पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह 28 अगस्त को अपनी डेढ़ साल की बेटी से मिलने के लिए सवाईमाधोपुर के जटवाड़ाकलां अपने ससुराल जाने की कहकर निकला था। तब से आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में परिजनों ने 5 सितम्बर को बूंदी के कोतवाली थाने में मामला भी दर्ज कराया।

Read More: बाढ़ पीडि़तों का दर्द: खाने को रोटी और सिर पर छत नहीं, बिजलियां कड़कती तो कांप जाता कलेजा, कैसे बसाएं उजड़े आशियाने...

ससुराल भी नहीं पहुंचा
परिजनों के अनुसार वह जटवाड़ा कलां की कहकर तो निकला, लेकिन वहां तक नहीं पहुंचा। मोबाइल सिम की लोकेशन पता करने पर लास्ट लोकेशन बौंली थाना क्षेत्र की बताई गई। ऐसे में परिजनों ने बौंली थाने में भी मामला दर्ज कराकर मदद की गुहार लगाई है। अभिषेक बीबनवां रोड बूंदी स्थित मकान में अपने पिता भगवती प्रसाद, माता दमयंती व बहन के साथ रह रहा था।

दो जिलों की पुलिस, फिर भी नतीजा सिफर
इस मामले में दो जिलों की पुलिस के शामिल होने के बाद भी मामला आगे नहीं बढ़ सका। मामले में बूंदी की कोतवाली पुलिस को अभिषेक के लापता होने की 5 सितम्बर से सूचना है। इस के साथ ही बौंली थाने में 23 सितम्बर को परिजन पहुंचे थे। उनके साथ बूंदी कोतवाली थाने से भी कांस्टेबल गया था। ऐसे में अब तक पुलिस सिर्फ पूछताछ ही कर सकी है।

Read More: कोटा कलक्टर की चेतावनी: देश के 3 बड़े राज्यों को चंबल के कोप से बचाना है तो इन 4 बांधों की करवानी होगी सिक्योरिटी ऑडिट

फिलहाल कुछ पता नहीं चला। पुलिस तलाश कर रही है। अभिषेक हमारा ही कांस्टेबल है और उसकी हमें भी फिक्र है कि वो मिल जाए। हमारी ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
ममता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, बूंदी

Published on: