कोटा

गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर का अवकाश, बंद रहेंगे बैंक और सरकारी दफ्तर

राजस्थान में 2023 में गांधी जयंती पर स्कूलों का अवकाश रद्द कर दिया था। इसके बजाय, स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

less than 1 minute read
Oct 01, 2024
Feature image

राजस्थान में कल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर सभी बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह दिन भारत के राष्ट्रपिता और स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता महात्मा गांधी को समर्पित है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को उनके जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है, उनका जन्म 1869 में पोरबंदर में हुआ था। यह दिन उनके आदर्शों और सिद्धांतों को याद करने के लिए मनाया जाता है। बापू ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सरकार ने इस अवसर पर छुट्टी आदेश दे रखे हैं। ऐसे में सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

इस महीने में राजस्थान में कुल 5 छुट्टियाँ हैं:

  • 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती
  • 3 अक्टूबर: नवरत्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती
  • 11 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी
  • 12 अक्टूबर: विजयादशमी
  • 31 अक्टूबर: दिवाली

2023 में रद्द हुई थी गांधी जयंती की छुट्टी

राजस्थान में 2023 में गांधी जयंती पर स्कूलों का अवकाश रद्द कर दिया था। इसके बजाय, स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। शिक्षा निदेशक कानाराम ने इसके लिए आदेश जारी किए थे कि 15 अगस्त और 26 जनवरी की तरह 2 अक्टूबर को भी स्कूलों में उत्सव मनाया जाएगा।

Updated on:
24 Oct 2024 02:54 pm
Published on:
01 Oct 2024 10:05 am