25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी जयंती का अवकाश रद्द, शिक्षा निदेशक ने जारी किया ये नया आदेश

Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश नहीं होगा। इस दिन स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त तथा 26 जनवरी की तर्ज पर दो अक्टूबर को भी स्कूलों में उत्सव मनाया जाना अनिवार्य होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 1 Oct 2023, 9:49 AM IST

gnadhi_jayanti.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश नहीं होगा। इस दिन स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त तथा 26 जनवरी की तर्ज पर दो अक्टूबर को भी स्कूलों में उत्सव मनाया जाना अनिवार्य होगा।

इस संबंध में शिक्षा निदेशक कानाराम ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि विद्यालयों में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित नाटक, कविता, अभिनय आदि गतिविधियां आयोजित कराई जाएं। साथ ही गांधी दर्शन से संबंधित डॉक्यूमेन्ट्री फीचर फिल्म अथवा अन्य संदर्भ साहित्य से संबंधित दर्शय सामग्री का प्रदर्शन करवाया जाए।
यह भी पढ़ें : बड़े भाई को टीचर की जॉइनिंग के लिए ले जाते समय ट्रक से टकराई बाइक, 2 सगे भाइयों की मौत

महात्मा गांधी स्कूलों में 21 व्याख्याताओं को लगाया
बीकानेर के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कला संकाय के विषयों के 21 व्याख्याताओं को लगाया गया है। इन स्कूलों के लिए राजस्थान सिविल सेवा नियम 2023 के प्रावधानों के तहत विभाग में कार्यरत व्याख्याताओं को वॉक इन इंटरव्यू से जनवरी 23 के निर्देशों के तहत चयन किया गया था, जिन्हें पदस्थापन दिया गया है। इन्हें अपने नव पदस्थापित स्थान पर 5 अक्टूबर तक कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें भूगोल, अर्थशास्त्र, चित्रकला विषयों के व्याख्याता शामिल हैं।