
Rajasthan Road Accident: धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके में बिजौली गांव के पास तड़के ट्रक और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई और एक राहगीर भी घायल हुआ। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को बुलाया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बाड़ी सदर थाना प्रभारी विजय सिंह छोकर ने बताया शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे ट्रक और बाइक में भीषण भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दो सगे भाई 26 वर्षीय विजय सिंह एवं 28 वर्षीय आकाश पुत्र बैजनाथ निवासी सुंदरपुर थाना सदर धौलपुर बाइक पर सवार होकर टीचर पद पर ज्वॉइनिंग के लिए जा रहे थे तभी तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से बाइक सवार दोनों भाइयों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे के दौरान बड़ा भाई विजय साइड से गिरा और जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि छोटा भाई आकाश जो बाइक चला था, वह नीचे फंस गया। उसके सिर में चोट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद बाइक में आग लग गई। लेकिन आग ट्रक की टंकी तक नहीं पहुंचने से बड़ा हादसा टला।
यह भी पढ़ें : मुर्दाघर के बाहर सुबह से शाम तक फूट-फूटकर रोता रहा 23 साल का दिलखुश, नहीं पसीजा प्रशासन का दिल
परजिनों का रो-रोकर बुरा हाल
थाना प्रभारी ने बताया घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक की आग को बुझाया गया। उन्होंने बताया दोनों लाश कब्जे में लेकर बाड़ी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दी है। परिजनों को पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंपे। उधर घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के पता चलने के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवं बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो चुका है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : दोस्त का चबूतरी पर सिर पटककर घोंटा गला फिर पत्थर से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में कट्टे में मिला शव
टीचर की ज्वाइनिंग के लिए जा रहा था गंगापुर
बड़ा भाई विजय का थर्ड ग्रेड अध्यापक पद पर गंगापुर में चयन हुआ था जिसके लिए उसका छोटा भाई उसे जॉइनिंग कराने बाइक से ले जा रहा था। तभी ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई और दोनों सगे भाइयो की मौत हो गई।
Published on:
30 Sep 2023, 5:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.