कोटा

कोटा में लम्बे समय से चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़..

शहर में दिल्ली-मुम्बई-कोलकाता की युवतियों को लाकर लम्बे समय से सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2018, 1:39 PM IST
demo pic

शहर में दिल्ली-मुम्बई-कोलकाता की युवतियों को लाकर लम्बे समय से सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। रैकेट की आड़ में युवतियां लोगों को बलैकमेल कर रुपए भी ऐंठ रही हैं। रुपए नहीं देने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा रही हैं। पुलिस ने जिस्मफरोशी के इस धंधे का गुरुवार रात भंडाफोड़ कर एक युवती को गिरफ्तार किया, जबकि 3 युवतियों व 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अली और सपना कोटा में कई स्थानों पर लम्बे समय से सैक्स रैकेट चला रहे हैं। लोगों को सोशल मीडिया पर युवतियों के फोटो दिखाकर उनकी पसंद के हिसाब से दिल्ली और कोलकाता से भी युवतियों को कोटा बुलाया जा रहा है। दोनों ने कुछ समय पहले दिल्ली निवासी भागवती उर्फ श्वेता को कोटा बुलाया। यहां उसे मोईन नाम के युवक के साथ बोरखेड़ा क्षेत्र में भेजा। इसके बाद युवती ने मोईन को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे कहा कि उसने उसके फोटो खींच लिए, वह उसे 50 हजार रुपए दे दे, नहीं तो उसे बदनाम कर देगी।

जब मोईन ने रुपए देने से मना कर दिया तो उसने उसके खिलाफ बोरखेड़ा थाने में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो मामला हनी ट्रेप का निकला। इस पर पुलिस ने भागवती को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता की एक-एक युवतियों व कोटा के दो युवकों को हिरासत लिया।

पहले भी हुए मामले
शहर में सैक्स रैकेट के नाम पर पहले भी कुछ लोगों को ब्लैकमेल कर रुपए हड़पने के मामले हो चुके हैं। हाल ही एक सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी को इसी तरह से फंसाकर रुपए हड़पने के मामले में जवाहर नगर पुलिस ने दो महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया था।

स्पा सेंटर की आड़ में पकड़ा था सैक्स रैकेट
इससे पहले पिछले साल जवाहर नगर व गुमानपुरा क्षेत्रों में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड कर थाईलैण्ड की युवतियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही, स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट चलाने वाले माधवानी दम्पती को गिरफ्तार किया था।

Published on: