कोटा

विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल पर कोटा में गर्माई सियासत

कोटा. ताजमहल विश्व में भारत की अनमोल पहचान है। समाजकंटकों द्वारा की हरकत से बच्चों व शहरवासियों के मन को ठेस पहुंची है।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2017, 9:35 PM IST
Slogan Remove From Tajmahal Wall Painting

विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को लेकर कोटा में भी सियासत गर्मा गई। रिक्रिएटिंग कोटा के तहत नयापुरा स्थित मोंटेसरी स्कूल की बाहरी दीवार पर बच्चों द्वारा सेवन वंडर्स का प्रतीकात्मक रूप ताजमहल बनाया गया था। ताजमहल के साथ संदेश देते स्लोगन को समाजकंटकों ने सफेदी पोतकर रातों-रात मिटा दिया। इससे शहर में एक बारगी ताजमहल की सियासत गर्मा गई।

रिक्रिटएिटंग कोटा के तहत एलबीएस ग्रुप के विद्यार्थियों ने शनिवार को सेवन वंडर्स की प्रतीकात्मक खूबसूरत पेंटिंग बनाई की गई थी। सात अजूबों में शामिल ताजमहल की पेंटिंग भी बनाई गई। पास ही बच्चों ने अपने मन के भाव प्रस्तुत किए थे।

जिसमें उन्होंने 'जिसने दिलवाई हमें विश्व में पहचान, हम सब मिलकर करें ताज का सम्मान, इस पर न कोई सियासत न कोई चाल, हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई, ताज विश्व में है, हम सबकी शान' संदेश देता स्लोगन लिखा था, लेकिन समाजकंटकों ने रातों-रात इस स्लोगन पर सफेदी फेरकर मिटा दिया।

सियासत करना उचित नहीं

रिक्रिएटिंग कमेटी के सदस्यों को जब इस मामले में अवगत कराया तो उनका कहना है कि मामले को जिला कलक्टर के ध्यान में लाया जाएगा और प्रयास होगा कि स्लोगन को दोबारा लिखवाया जाए। ताजमहल पर सियासत करना उचित नहीं है। यह विश्व में भारत की अनमोल पहचान है। समाजकंटकों द्वारा इस तरह की हरकत से बच्चों व शहरवासियों के मन को ठेस पहुंची है।

Published on: