कोटा

Smart City Project: नहीं बनेगा पूरा कोटा शहर स्मार्ट, जानिए कौनसे इलाके बनेंगे स्मार्ट

कोटा. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पूरे शहर के बजाय एक निर्धारित भाग में ही ज्यादातर खास कार्य किए जाएंगे।

3 min read
Jan 12, 2018

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पूरे शहर के बजाय एक निर्धारित भाग में ही ज्यादातर खास कार्य किए जाएंगे। परियोजना के कुछ ही प्रोजेक्ट पूरे शहर को प्रभावित करेंगे। स्मार्ट सिटी के चिह्नित एरिया के लिए ज्यादातर कार्यों की डीपीआर तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Human Angle Story: हे भगवान! जिसने दिया जन्म उसी मां को कोठरी में बंद कर छोड़ा सडऩे-मरने

ये क्षेत्र शामिल
प्रोजेक्ट एरिया में शहर के बल्लभनगर, सिंधी कॉलोनी, बल्लभबाड़ी, दशहरा मैदान, सूरपोल गेट से नाले के किनारे दशहरा मैदान तक, राजीव गांधी नगर, सीएडी सर्किल, सीएडी से रंगबाड़ी रोड, पारिजात नगर के मध्य मार्ग से नारकोक्सि ऑफिस की रोड वाला भाग, आईएल के किनारे-किनारे राजीव गांधी नगर वाला इलाका, महावीर नगर प्रथम, महावीर नगर द्वितीय आंशिक, महावीर नगर तृतीय आंशिक क्षेत्र और झालावाड़ रोड क्षेत्र का कुछ भाग शामिल है। वार्डों के लिहाज से देखें तो स्मार्ट सिटी एरिया में वार्ड 27, 28, 39, 45, 46, 54, 55, 64 और वार्ड 65 के क्षेत्र को इसमें शामिल किया है। इनमें कुछ वार्ड पूरे हैं तो कुछ का आंशिक भाग।

6 सड़कें बनेंगी स्मार्ट
परियोजना के पहले चरण में छह सड़कों को स्मार्ट बनाने के लिए चुना गया है। इनमें एक सड़क करीब 12 किलोमीटर लम्बी है और शेष पांच सड़कें 700 मीटर से एक किमी तक की। स्मार्ट रोड पर बिजली के तार भूमिगत होंगे। कहीं तकनीकी कारणों से पोल लगाने पड़े तो स्मार्ट पोल लगाए जाएंगे। यानी पोल पर भी वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरे जैसी कई सुविधाएं होंगी। इसके अलावा सड़कों के मध्य डिवाइडर बना प्लांटर विकसित किया जाएगा। पार्किंग और टॉयलेट की सुविधा होगी। बैठने की जगह और फुटपाथ भी होगा।

इन सड़कों का चयन
नेहरू गार्डन से गोबरिया बावड़ी तक
चौपाटी से ओबीसी बैंक घोड़ा वाला चौराहा
शॉपिंग सेन्टर फर्नीचर मार्केट से बल्लभ नगर चौराहा
घोड़ा वाला चौराहा से इंदिरा गांधी सर्किल
इंदिरा गांधी सर्किल से छावनी चौराहा
इंदिरा गांधी सर्किल से कोटड़ी चौराहा

30 स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं
स्मार्ट सिटी के तहत शहर के 30 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं बनाई जाएंगी। इसके लिए 72 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

आई कपड़े के बैग बनाने की मशीन
शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर कपड़े के थैले बेचने की वैंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। पहली मशीन इसी माह लगाई जाएगी। महापौर महेश विजय ने बताया कि इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है।

सेनेट्री नेपकिन मशीनें लगेंगी
स्कूल और कॉलेजों में सेनेट्री नेपकिन मशीन क्रय की जाएंगी, साथ ही डिस्पोजल मशीनें भी लगेंगी। दस रुपए में तीन सेनेट्री नेपकिन मिलेंगे।

वाटर वेंडिंग मशीनें भी होंगी
महापौर महेश विजय ने बताया कि शहर में जगह-जगह शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्वचलित वाटर वेंडिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी। ये मशीनें निजी फर्म संचालित करेगी और खर्च भी निजी कंपनी करेगी। निगम की ओर से जगह उपलब्ध कराई जाएगी।

15 करोड़ में संवरेगा कोटड़ी तलाब
स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत रियासतकालीन कोटड़ी तालाब को संवारा जाएगा। 15 करोड़ की लागत से इस तालाब के किनारे आरसीसी की रिटर्निंग वॉल बनाई जाएगी। दीवार के पीछे खाली जगह पर वेडिंग जोन, पार्किंग व छोटी हरीतिमा पट्टी विकसित की जाएगी। तालाब के गिरने वाले आधा दर्जन गंदे नालों को डायवर्ट कर बड़े नाले में मिलाया जाएगा। विधायक भवानी सिंह राजावत ने गुरुवार को तालाब से जुड़े कार्यों को लेकर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 80 फीट रोड स्थित नहर की पुलिया के पास क्लोजर गेट बनाया जाएगा। इससे इस तालाब में 12 महीने पानी रहेगा। इसमें किशोर सागर
तालाब की तर्ज पर बोटिंग भी प्रारम्भ की जाएगी।

Read More:Good News : कोटा के पर्यटन में जुडेगा एक और सि‍तारा

महापौर महेश विजय का कहना है कि स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे। कई कार्यों की टेण्डर प्रक्रिया चल रही है कुछ कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे। दशहरा मैदान का कार्य चल रहा है। जो इलाके ओडीएफ हो गए हैं, वहां खुले में शौच जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

चलो कि‍सी को तो भगवान का डर है, मंदि‍र में घुसे चोर उल्‍टे पांव लौटे
Published on:
12 Jan 2018 03:54 pm
Also Read
View All