कोटा . बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित चन्द्रेसल मठ में बुधवार देर रात चोर, चोरी की नीयत से घुसे तो सही, लेकिन कुछ ले जा नहीं सके। चोरों ने मठ परिसर में सो रहे एक साधु को चुप रहने के लिए धमकाया और उसके बाद कमरे के रखे सामानों पर हाथ साफ किया। हालांकि कमरे के नीचे बनी गुफा में सामान मिल गए।