अन्य शहरों में भी तलाश रहे : इधर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि कार व चोर की तलाश के लिए आरपीएफ की टीमें भी जुटी हुई हैं। आरपीएफ की टीमें जयपुर , टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर व उदयपुर समेत अन्य शहरों में गई हुई हैं। लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चला है। शर्मा ने बताया कि जिस किसी को भी यह कार कहीं भी मिले तो वह पुलिस और आरपीएफ को तुरंत सूचना दे। इधर कार चोरी होने के बाद डीआरएम कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया गया है।