कौनसा पक्षी किस तरह का वातावरण पसंद करता है और किन चीजों के कारण वे दूसरी जगह पलायन कर जाते हैं, अगर आपकी यह जानने में रुचि है तो 2 और 3 फरवरी को नयापुरा स्थित कलादीर्घा में होने वाला चम्बल बर्ड फेस्टिवल आपके लिए खास होगा। उप वन संरक्षक वन्यजीव, मुकुन्दरा राष्ट्रीय उद्यान की ओर से इसका आयोजन किया जाएगा। इसमें पक्षियों की फोटो प्रदर्शनी लगेगी और कई अन्य रोचक गतिविधियां आयोजित होंगी। देश-विदेश से आने वाले पक्षियों की जानकारी भी दी जाएगी।