4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ शर्माए तो कुछ बिंदास होकर बोले, किसी कि सुंदर-सुशील, तो किसी कि समझदार-सुलझे साथी की है चाहत

शहर में रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलनों की बहार रही। विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न समाजों की ओर से परिचय सम्मेलनों के आयोजन हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 8 Jan 2018, 5:40 PM IST

KOTA

कोटा .

शहर में रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलनों की बहार रही। विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न समाजों की ओर से परिचय सम्मेलनों के आयोजन हुए। इनमें समाज के गणमान्य, बुजुर्गों और अतिथियों की मौजूदगी में युवक-युवतियों ने परिचय दिया। किसी ने कहा कि सुंदर सुशील पत्नी चाहिए, किसी ने कहा जो भावनाओं को समझे ऐसा जीवन साथी चाहिए। परिचय देते वक्त कोई शर्माया, कोई घबराया तो किसी ने बिंदास होकर परिचय दिया।

Read More: कोटा रेलमंडल की आय में हुआ इजाफा टिकट चैकिंग में 25 प्रतिशत ज्यादा की कमाई

माली समाज 250 ने दिया परिचय
फूल माली सैनी समाज की ओर से विनोबा भावे नगर स्थित समाज छात्रावास भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए युवक-युवतियों ने परिचय दिया। उन्होंने अपना नाम, पता, गौत्र, माता-पिता के परिवार व गौत्र की जानकारी दी। अपनी शिक्षा, व्यवसाय के अनुरूप श्रेष्ठ जीवन साथी की चाह व्यक्त की। यहां सभी आय वर्ग, सरकारी, गैर सरकारी नौकरी , शिक्षित, व्यवसायी युवक-युवती आए। कार्यक्रम में विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, डॉ. जी.एल. वर्मा ने भी शिरकत की। अध्यक्ष देवकरण सुमन, संरक्षक किशनलाल सुमन, महामंत्री नाथूलाल पहलवान, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण सुमन व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतिभाओं को नवाजा : कार्यक्रम में समाज के लिए 5 हजार से अधिक राशि का सहयोग देने वाले 26 भामाशाह, 80 वर्ष से अधिक आयु के 27 बुजुर्गों व समाज की 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 30 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सरीखे संदेश भी दिए गए।

Read More: कोटा में फिर हुई कचरे में बड़ी धांधली, जानिए क्यों ले जाया जा रहा कचरे की जगह पत्थर और मलबा

आदि गौड़ समाज 150 ने बताई इच्छा

आदि गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था की ओर से छावनी स्थित आशीर्वाद कम्यूनिटी हॉल में परिचय सम्मेलन हुआ। इसमें 150 युवक-युवतियों ने परिचय दिया। इनमें कुछ शर्माए तो कुछ ने बिंदास होकर परिचय दिया। मुख्य संयोजक श्याम गौड़ ने बताया कि जयपुर , ग्वालियर, श्योपुर, मुम्बई, इन्दौर समेत अन्य जगहों के युवक-युवती परिचय देने आए। इस मौके पर विधायक संदीप शर्मा, उपमहापौर सुनीता व्यास, न्यास अध्यक्ष आर.के. मेहता व अन्य अतिथियों ने समाज के एप गौड़ संदेश का विमोचन किया।

Read More: कोटा में प्रदूषण व सर्द मौसम से पनप रहे और सम्पर्क में आने से फैल रहे ये रोग, जानिए बचने की साव‍धानियां

जाटव महासभा परिचय और लोकार्पण
जाटव महासभा जिला कोटा के तत्वावधान में जाटव समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, अम्बेडकर भवन का लोकार्पण एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन जाटव समाज छात्रावास टेगोर नगर योजना रावतभाटा रोड पर हुआ। इसमें विभिन्न स्थानों से आए युवक-युवतियों ने परिचय दिया। सांसद ओम बिरला, विधायक चन्द्रकांता मेघवाल व संदीप शर्मा ने नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण किया। मेघवाल ने सम्बोधन में बताया कि सुयोग्य वर-वधु का चुनाव करने के लिए परिचय सम्मेलन श्रेष्ट मंच की भूमिका निभा रहा हैं। महासचिव शैतान सिंह, सचिव राजेश कुमार, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार कदम व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

Read More: मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में Wild Pig का हुआ शिकार, सरिये से वार कर की हड्डियां चूर-चूर

श्री पारीक पंचायत : परिचय व बायोडाटा
श्रीपारीक पंचायत की ओर से श्रीपुरा स्थित जगदीश मंदिर , पंचायत भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें विभिन्न स्थानों से आए युवक-युवतियों ने परिचय दिया। अध्यक्ष रविप्रकाश पारीक ने बताया कि 100 युवक-युवती उपस्थित नहीं हो सके, उनके परिजनों ने बायोडाटा जमा करवाए। महामंत्री रासबिहारी पारीक व अन्य लोग मौजूद रहे।