सूचना केन्द्र के पास वैन में कुछ लोग आए और स्कूटर के सामने वैन लगा दी। वैन राजू उर्फ लाला गुर्जर चला रहा था। वैन में सवार अजय सिंह, लोकेश जाटव, हेमंत सेन, सोनू उर्फ बच्चा व अब्बास अली ने उसे स्कूटर से उतारकर जबरन वैन में बैठाया। उसकी पत्नी को वहीं छोड़ दिया। उसे बोरखेड़ा की तरफ सुनसान इलाके में ले गए और मारपीट की। करीब 4 घंटे इधर-उधर घुमाते रहे। चाकू दिखाकर उससे 40 हजार रुपए की मांग की। रात दस बजे जेके लोन अस्पताल के बाहर छोड़ गए।