रात को जब वह घर पहुंचा तो उसका छोटा भाई प्रकाश भील (18), जो कि मंदबुद्धि था वह घर पर नहीं मिला। जब उसे तलाश किया तो सरकारी स्कूल के पास उसके चिल्लाने की आवाज आई। जब वे उधर गए तो देखा कि रतनलाल उसके भाई को पत्थर से पीट रहा था। उनके पहुंचने पर वह वहां से भाग गया। घायल प्रकाश को परिजन एमबीएस लेकर गए, जहां सिर में चोट लगने से डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रामदेव की रिपोर्ट पर रतनलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे 8 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था।