कोटा . कोटा स्थित अदालतों में बुधवार को लगातार चार फैसले सुनाए गए। इनमें हत्या, आत्महत्या के लिए मजबूर करना, मारपीट और चोरी का प्रयास करने वाले आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। विभिन्न अदालतों ने आरोपितों को पांच व दस साल ओर उम्रकैद तक की सजा सुनाई। साथ ही उन पर एक लाख रुपए तक का भारी जुर्माना भी किया।