Read More: बूंदी बवाल को लेकर विहिप ने किया ऐलान, आज हाडौती बंद, जानिए क्या-क्या होगें बंद
विहिप, बजरंगदल के कार्यकर्ता सुबह नौ बजे मानव विकास भवन पर एकत्र हुए। यहां से दुपहिया वाहनों पर सवार होकर शहर के विभिन्न बाजार बंद कराने निकले जिन्होंने शोपिंग सेन्टर, गुमानपुरा, रावतभाटा रोड, छावनी चौराहा, चौपाटी, छावनी बाजार बंद कराए। इस दौरान कई जगह दुकाने खुली मिली तों उन्हें बंद कराया। वहीं रामचंद्रपुुरा क्षेत्र में उप महापौर सुनीता व्यास, पार्षद जगदीश मोहिल के नेतृत्व में विहिप, बजरंगदल के कार्यकर्ता बाजार बंद कराते हुए छावनी चौराहे पहुंचेञ। जहां पर कार्यकर्ताओं ने जयघोष के साथ साथियों का अभिवादन किया। बंद के दौरान सुबह से ही कोटा शहर के विभिन्न बाजार पूर्ण रूप से बंद नजर आए। अधिकांश प्रतिष्ठान, पेट्रोल पम्प, ट्रांसपोर्ट, ऑटो टेम्पो सेवाएं बंद रही। विद्यालयों में पूर्णकालिक अवकाश रहा। वहीं अस्पतालों को बंद से मुक्त रखने के कारण वहां मरीजों की भीड़ नजर आई।