कोटा

कोटा : 10वीं का पेपर देकर घर लौटी छात्रा ने किया सुसाइड, पिछले साल हुई थी फेल, मां का हुआ हाल-बेहाल

दसवीं की छात्रा ने परीक्षा के तनाव में घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अंग्रेजी का पेपर देकर लौटी छात्रा पिछले वर्ष भी अनुत्तीर्ण हुई थी, मामले की जांच जारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2026, 8:49 PM IST
Suicide, Suicide in Kota, Student Suicide, Student Suicide in Kota, 10th class student suicide, Kota News, Rajasthan News, सुसाइड, सुसाइड इन कोटा, छात्रा सुसाइड, छात्रा सुसाइड इन कोटा, 10वीं छात्रा सुसाइड, कोटा न्यूज, राजस्थान न्यूज
मृतका के घर पर जांच करते पुलिस अधिकारी। फोटो- पत्रिका

अंता। दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा के तनाव में आकर घर में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा गुरुवार को अंग्रेजी का पेपर देकर घर लौटने के बाद इस घटना को अंजाम दिया। छात्रा गत वर्ष भी दसवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण हो गई थी।

पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आड़ा ने बताया कि गुरुवार शाम सूचना मिलने पर पुलिस एनटीपीसी हॉस्पिटल अंता पहुंची। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी अंता में तैनात सीआईएसएफ जवान दशरथ पासवान की पुत्री अंकुलित कक्षा दसवीं की छात्रा थी। उसके पिता ने रिपोर्ट दी कि उनकी पुत्री अंकुलित गुरुवार को दसवीं बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर देकर करीब 12 बजे घर लौटी और एक कमरे में जाकर सो गई। उसकी मां और अन्य बच्चे दूसरे कमरे में थे।

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

शाम करीब 4 बजे जब उसकी मां ने कमरे का गेट खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। इस पर छोटी बच्ची और उसकी मां ने गेट को जोर से धक्का दिया। अंदर जाकर देखा तो अंकुलित पंखे से चुन्नी बांधकर फंदे पर लटकी हुई मिली। उसे तुरंत एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी की मौत के बाद मां का हाल-बेहाल हो गया।

यह वीडियो भी देखें

गत वर्ष भी फेल हो गई थी छात्रा

अंता थाने के एएसआई घनश्याम नागर ने बताया कि मृत छात्रा पिछले वर्ष भी दसवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण हुई थी। ऐसे में प्रथम दृष्टया तनाव के चलते आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच जारी है।

Updated on:
13 Feb 2026, 8:49 PM IST
Published on: