कोटा

Kota Firing: शादी में चली गोलियां, पुराने विवाद में कहासुनी के बाद हुई फायरिंग, युवक घायल

Rajasthan Crime: कोटा में देर रात शादी समारोह के दौरान फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुराने विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद गोली चली, जिसमें एक युवक घायल हो गया।

2 min read
Dec 31, 2025
घायल युवक की फोटो: पत्रिका

Firing In Kota Wedding Ceremony: कोटा में देर रात एक शादी समारोह में फायरिंग की घटना सामने आई। मामला बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के 120 फीट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन का है। शादी में शामिल लोगों के बीच अचानक हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और गोली चलने से एक युवक घायल हो गया।

ये भी पढ़ें

चंडीगढ़ की महिला के साथ लिव-इन में रह रहे UP के युवक की कोटा में मौत, 2017 में हुई शादी, बेटी होने के 4 साल बाद ले लिया था तलाक

पुराने विवाद से शुरू हुई कहासुनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी समारोह के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच पहले से पुराना विवाद चल रहा था। पहले तो मामूली कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने हथियार निकाल लिया और फायरिंग कर दी। अचानक गोली चलने से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी समारोह के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच पहले से पुराना विवाद चल रहा था। पहले तो मामूली कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने हथियार निकाल लिया और फायरिंग कर दी। अचानक गोली चलने से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

युवक को लगी गोली

फायरिंग की इस घटना में शादी में शामिल एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगते ही परिजन और मौजूद लोग घबरा गए। घायल युवक को तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बाद में बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस, इलाके में नाकाबंदी

घटना की सूचना मिलते ही बोरखेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मैरिज गार्डन और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Kota Suicide: 4 बच्चों के पिता ने किया सुसाइड, परिजन बोले ‘पड़ोसन से था अफेयर, करती थी ये डिमांड’

Updated on:
31 Dec 2025 02:17 pm
Published on:
31 Dec 2025 12:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर