कुशीनगर

यूपी में तेंदुए की गुर्राहट से डरे वनकर्मी,दरोगा पर हमला कर भागा… गांव में मची अफरा तफरी

कुशीनगर में ग्रामीण गन्ना काटने के लिए जा रहे थे, तभी सबकी नजर तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए ने झपट्टा मारने की कोशिश की, लेकिन वह तार में फंसा था, इसलिए हमला नहीं कर पाया। ग्रामीणों ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया।

less than 1 minute read
Jan 16, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, जाल से निकल भागा तेंदुआ

कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव में तेंदुआ जाल से छूट पाते ही भाग निकला, इस दौरान वह एक वन दरोगा समेत चार लोगों को घायल कर दिया। बता दें कि तेंदुआ गन्ने के खेत में लगाए गए तार में फंस गया था। उसे पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल डाला, पकड़ में आया तेंदुआ गुर्राया तो वनकर्मी घबरा गए और पकड़ ढीली पड़ गई। तेंदुआ फटे जाल से निकलकर भागा। भागते समय दरोगा, और एक वनकर्मी को भी घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें

हाथ पकड़कर जीजा-साली ट्रेन के आगे कूदे…चीथड़े उड़े, 2 साल से चल रहा था अफेयर

तेंदुए की तलाश में लगी वन कर्मियों की फौज, जल्द ही होगा कैद

इसके बाद तेंदुए ने दूसरे ग्रामीण और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के कर्मचारी पर हमला कर दिया। फिलहाल तेंदुए की तलाश में DFO अरुण कुमार समेत लगभग 50 वनकर्मी लगे हुए हैं। खेतों में 6 जाल बिछाए गए हैं। ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके से दूर रहें और तेंदुए को उकसाने की कोशिश न करें। डीएफओ अरुण सिंह ने बताया कि गोरखपुर जू से टीम बुलाई गई है। महराजगंज के वन विभाग की टीम भी मदद कर रही है। तेंदुआ अभी इसी क्षेत्र में है, जिसकी तलाश में टीम लगी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

आरोप...फटा जाल लेकर पहुंचे वनकर्मी

वन विभाग की लापरवाही की वजह से तेंदुआ जाल से निकलकर भागा। वन विभाग फटा हुआ जाल लेकर तेंदुए को पकड़ने आई थी। तेंदुए को पकड़ने के बाद जो जाल फटा था, उसी रास्ते से तेंदुआ लोगों पर

ये भी पढ़ें

यूपी में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर…छह को रौंदी, एक मरा,भीड़ ने ड्राइवर को जमकर पीटा

Updated on:
16 Jan 2026 05:53 pm
Published on:
16 Jan 2026 04:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर