लखीमपुर खेरी

‘तुम्हारे बिना नहीं जी सकता’, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर 22 साल के युवक ने की खुदकुशी

Lakhimpur Kheri Suicide Case: यूपी के लखीमपुर खीरी में प्यार में मिले धोखे से परेशान होकर 22 साल के युवक ने फांसी लगा ली। सुसाइड करने से ठीक पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी प्रेमिका का नाम लिया था। जानिए पूरा मामला...
2 min read
Lakhimpur Kheri suicide case, Instagram viral video
इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो पोस्ट कर 22 साल के युवक ने की खुदकुशी | फोटो सोर्स- b

Lakhimpur Kheri Suicide Case: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने सुसाइड करने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उसने रोते हुए अपनी प्रेमिका का नाम लिया और उसके लिए अपना आखिरी संदेश छोड़ा।

प्यार में अनबन के बाद उठाया खौफनाक कदम

पूरा मामला सिंगाही कस्बे के गुड़ मंडी वार्ड का है। यहां का रहने वाला 22 वर्षीय इरफान की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले कुछ समय से उस युवती ने इरफान से बातचीत करना बंद कर दिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद और झगड़े भी हुए थे। इस वजह से इरफान पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान और दुखी चल रहा था।

मंगलवार की रात को इरफान अपने घर में अकेला था। पहले उसने अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और फांसी लगा ली। वीडियो में वह अपनी प्रेमिका का नाम लेते हुए रोता हुआ दिख रहा है और कहा रहा है कि हम तुम्हारे बिना जी नहीं सकते। तुमसे बहुत प्यार करते हैं।

सुबह घर में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

घटना का पता बुधवार की सुबह तब चला जब परिवार के लोग इरफान के कमरे की तरफ गए। कमरे के अंदर इरफान का शव फंदे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी दौड़कर वहां पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही सिंगाही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने मरने से पहले जो वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, उसमें उसने एक महिला का नाम लिया है। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है और उस इंस्टाग्राम वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
28 May 2026 10:59 am
Published on:
27 May 2026 06:00 pm
Also Read
View All
लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, जानें लखनऊ के क्षेत्रों का हाल,मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

भाजपा विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी, दलित पैंथर के नेता बोले- हो रही एकतरफा कार्रवाई, बेकसूरों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा

पापा बचाओ बेटा चिल्लाता रहा, लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ा पिता, आंखों के सामने चली गई इकलौते बेटे की जान