लखीमपुर खेरी

UP Crime: इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती कर किया शारीरिक शोषण; जान से मारने की दी धमकी

UP Crime: इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती कर उसका शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की जांच की जा रही है।

less than 1 minute read
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 2 महिलाओं की अलग-अलग थानों में शिकायत के बाद पुलिस ने यौन शोषण, जबरन गर्भपात और जान से मारने की धमकी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

ये भी पढ़ें

ना आव देखा ना ताव दबंगों ने चढ़ा दी शख्स पर कार; घटना का लाइव CCTV फुटेज देखकर कांप जाएगी रूह

क्या है पहला मामला?

फैजुल्लागंज की एक 21 साल महिला ने लखीमपुर खीरी के महेंद्र वर्मा पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता का कहना है कि जब उसने शख्स पर शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने FIR दर्ज की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जनवरी और जून 2025 के बीच वर्मा ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

क्या है दूसरा मामला?

वहीं, गुडंबा की एक 30 साल की महिला ने राजाजीपुरम निवासी रितिक गुलाटी और उसके परिवार पर 3 साल तक उसका यौन शोषण करने और उसे 2 बार गर्भपात के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने क्या कहा?

महिला ने बताया कि जनवरी में गुलाटी से उसकी सगाई हुई थी और नवंबर में उसकी शादी तय थी। उसने दावा किया कि अगस्त में परिवार ने शादी से इनकार कर दिया और धमकियां दीं। पुलिस ने गुलाटी के साथ उसके पिता मां और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त अमिता वर्मा का कहना है कि दोनों महिलाओं के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किए जाएंगे। मामलों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव को ‘पापा’ कहकर iPhone मांगा और अब मायावती को कह दिया ‘मम्मी’; यूट्यूबर पर गिरी गाज

Published on:
23 Aug 2025 11:45 am
Also Read
View All

अगली खबर