कॉर्पोरेट वर्ल्ड

Apple Face Mask : कंपनी ने अपने कॉरपोरेट और रिटेल कर्मचारियों के लिए बनाया फेस मास्क

एप्पल के लिए यह फेस मास्क कपर्टिनो, कैलिफ़ोर्निया-टेक्नॉलजी ने किए हैं तैयार कंपनी ने मेडिकल सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए भी स्पेशल मास्क बनाए थे

2 min read
Sep 11, 2020
Apple Face Mask: company made for its corporate and retail employees

नई दिल्ली। दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों की कोरोना वायरस से सुरक्षा के इंतजाम कर रही है। वो भी उन कर्मचारियों के लिए जिन्हें वो ऑफिस में बुला रही है। ऐसा ही एक काम दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल ने किया है। एप्पल इंक ने अपने कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस मास्क ( Apple Face Mask ) तैयार कराए हैं। कंपनी की ओर से पहले चरण में यह फेस मास्क अपने कॉर्पोरेट और रिटेल कर्मचारियों को दे रही है। कंपनी ने मास्क अपने कर्मचारियों के लिए कपर्टिनो, कैलिफ़ोर्निया-टेक्नॉलजी द्वारा बनाए हैं। जिन्हें क्लीयर मास्क भी कहा जा रहा है। इससे पहले इस कंपनी की ओर से मेडिकल सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए भी स्पेशल फेस मास्क तैयार किए थे।

इस कंपनी ने बनाए फेस मास्क
एप्पल की ओर से अपने कर्मचारियों को जानकारी दी गई कि फेस मास्क इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल टीम की ओर से तैयार किए गए हैं। यह वही ग्रप है जो आईफोन और आईपैड जैसे गैजेट्स पर काम करती है। यह मास्क तीन लेयर से तैयार हुआ है। जिसमें अंदर और बाहर जाने वाले कण फिल्टर होकर जाएंगे। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस फेस मास्क को 5 पांच बार धोकर पहना जा सकता है।

इस तकनीक से तैयार हुआ है फेस मास्क
इस फेस मास्क को यूनिक तरीके से तैयार किया गया है। जिसमें मास्क पहनने वाले की नाक और ठोड़ी से ऊपर नीचे दोनों साइड से सही तरीके से ढक जाए। यह व्यक्ति के कानों में सही तरह से फिट बैठता है। कंपनी के बयान के अनुसार फेस मास्क को तैयार करते समय कई सावधानियों का भी ध्यान रखा गया है। कई टेस्ट और रिसर्च के बाद ही इसे अप्रूव किया है। एप्पल अपने कर्मचारियों को दो हफ्तों में फैस मास्क भेजना शुरू कर देगा।

Published on:
11 Sept 2020 10:03 am
Also Read
View All