कॉर्पोरेट वर्ल्ड

Elon Musk ने एक ही दिन में कमा लिए 52 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा, दुनिया के बने 5वें सबसे अमीर शख्स

अमरीकी बाजारों में Tesla Share में देखने को मिली थी 11 फीसदी से ज्यादा का इजाफा जिसके बाद Elon Musk की संपत्ति में करीब 7 फीसदी को देखने को मिली बढ़ोतरी

2 min read
Aug 18, 2020
Elon Musk earned USD 7 billion a day and became 5th richest Person

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी टेस्ला ( Tesla ) के शेयरों में सोमवार को 11 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था। जिसकी वजह से कंपनी के को-फाउंडर एलन मस्क की संपत्ति ( Elon Musk Net Worth ) में एक ही दिन में करीब 9 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद वो दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। उन्होंने वॉरेन बफे ( Warren Buffett ) को सांतवें नंबर पर खिसकाकर यह मुकाम हासिल किया है। वॉरेन बफे 5वें स्थान से 7वें स्थान पहुंच गए हैं। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस जेफ बेजोस ( Jeff Bezos ) के बाद एलन मस्क ( Elon Musk ) दुनिया के ऐसे दूसरे कारोबारी हैं, जिनकी संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा देखने को मिली है।

कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी का इजाफा
पहले बात टेस्ला इंक के शेयरों की बात करें तो अमरीकी बाजार का प्रमुख सूचकांक नैस्डैक पर सोमवार को टेस्ला के शेयरों में 11.2 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था। यानी कंपनी के शेयर करीब 185 डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद कंपनी के शेयर 1835.64 डॉलर पर पहुंच गए थे। जबकि उससे पहले कारोबारी दिन में कंपनी के शेयर 1650.71 डॉलर पर बंद हुए थे। कंपनी का मार्केट कैप 34 हजार करोड़ डॉलर से ज्यादा हो गया है। आपको बता दें कि कंपनी के शेयरों में इस साल 339 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।

एलन मस्क की संपत्ति में 52 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा
कंपनी के को फाउंडर एलन मस्क को शेयरों में इजाफा होने से काफी फायदा हुआ है। 17 अगस्त को एलन मस्क की संपत्ति में 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। फोब्र्स बिलेनियर लिस्ट की ताजा रैंकिंग के अनुसार एलन मस्क 83.6 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। यानी सोमवार को उनकी संपत्ति में 6.9 बिलियन डॉलर यानी 52 हजार डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था। इससे पहले एलन मस्क 76.7 बिलियन डॉलर के साथ 7वें पायदान पर थे। उन्होंने वॉरेन बफे को 7 पायदान पर खिसका दिया है।

जेफ बेजोस के बाद सबसे ज्यादा कमाने वाले शख्स
जैसा कि आपको बताया कि इस साल टेस्ला इंक के शेयरों में 339 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। जिसका असर एलन मस्क की संपत्ति में देखने को मिला है। इस साल एलनन मस्क की संपत्ति में 57.2 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। एलन मस्क जेफ बेजोस के बाद दुनिया के दूसरे ऐसे कारोबारी हैं, जिनकी संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति में 73 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो एलन मस्क की संपत्ति में और तेजी देखने को मिल सकती है।

Updated on:
18 Aug 2020 01:35 pm
Published on:
18 Aug 2020 01:32 pm
Also Read
View All