टेक्नोलॉजी

3 महीने तक अनलिमिटेड बातें, खर्च बस इतना… कॉलिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट है ये प्लान

Only Calling Plan 3 Months: कम कीमत में लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए ये प्लान बन रहें खास।

2 min read
Mar 09, 2026
Only Calling Plan 3 Months| Image Source: ChatGpt

Only Calling Plan: मोबाइल रिचार्ज करते समय यूजर्स सिर्फ इंटरनेट डेटा ही नहीं बल्कि ज्यादा दिन चलने वाला प्लान और सस्ती कॉलिंग भी चाहते हैं। इन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनियां ऐसे प्लान ला रही हैं जिनमें कम कीमत में कई दिनों तक लोगों को कॉलिंग की सुविधा मिले। इसीलिए Reliance Jio का ₹448 वाला प्लान चर्चा में है। यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा हो सकता है जो कालिंग पर ज्यादा निर्भर है और ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें

Best Smartphone Under 30000: बजट 30 हजार और फीचर्स प्रीमियम? ये 5 स्मार्टफोन बन सकते हैं आपकी पसंद, देखें लिस्ट

Jio 448 Plan Details: क्या खास देता है यह प्लान?

Jio का यह प्लान आपको 84 दिनों की लंबी वैधता देता है। एक बार रिचार्ज करने के बाद 84 दिन तक अनलिमिटेड कालिंग के मजे उठा सकते है और लगभग तीन महीने तक आपका नंबर एक्टिव रहता है। इसके अलावा पूरे प्लान के दौरान 1000 SMS भी मिलते हैं। इसके साथ ही कंपनी कस्टमर को अपने ऐप्स जैसे JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी देती है। हालांकि यह प्लान सिर्फ Voice Only Plan (वॉयस ओनली प्लान) है, इसलिए इसमें रोजाना डेटा की सुविधा शामिल नहीं होती।

Airtel 469 Plan Details: एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का एक्सेस देती है कंपनी

Bharti Airtel कंपनी अपने यूजर्स को 469 में एक वॉयस प्लान ऑफर करती है। Airtel के 469 रूपए के इस प्लान में 84 दिन की वैधता मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ और SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही Airtel फ्री हेलोट्यून और Adobe Express Premium का 12 महीने तक का एक्सेस भी देता है, जिसकी कीमत लगभग 4 हजार रुपये के आसपास बताई जाती है।

Vi 548 Plan Details: कॉलिंग के साथ डेटा भी

Vi का 548 रूपए वाला यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें लंबी वैधता के साथ कॉलिंग की सुविधा चाहिए। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में कंपनी पूरे प्लान के दौरान 1000 SMS की सुविधा भी देती है। साथ ही इसमें 7GB डेटा भी मिलता है, जिसे यूजर 84 दिनों के दौरान कभी भी इस्तेमाल कर सकता है।

किसके लिए फायदेमंद हैं ऐसे प्लान?

कई लोग ऐसे हैं जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और मैसेज के लिए करते हैं। ऐसे में ये वॉयस प्लान उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आपको ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं है और सिर्फ कॉलिंग के लिए सस्ता और लंबा प्लान चाहिए, तो इस तरह के प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नया नियम हो सकता है लागू, FASTag यूजर्स भी समझ लें

Published on:
09 Mar 2026 05:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर