टेक्नोलॉजी

boAt ने लॉन्च की नई Kid Series, 4G स्मार्टवॉच और वायरलेस हेडफोन पेश

boAt ने भारत में Kid Series लॉन्च की है। इस सीरीज में Sailor Nav 4G Smartwatch और Sailor Play Wireless Headphones शामिल हैं। जानें कीमत, फीचर्स।
2 min read
Jul 28, 2026
boat kid series launch india sailor nav 4g smartwatch sailor play
boAt ने लॉन्च की नई Kid Series। फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

boAt Kid Series Launched in India: टेक ब्रांड बोट (boAt) ने बच्चों के लिए अपनी नई किड सीरीज लॉन्च लॉन्च की है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Sailor Nav 4G स्मार्टवॉच और Sailor Play वायरलेस हेडफोन पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स में बच्चों के लिए लोकेशन ट्रैकिंग, संपर्क में रहने और सुरक्षित ऑडियो सुनने से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Sailor Nav 4G स्मार्टवॉच: कीमत और फीचर्स

किड सीरीज का प्रमुख प्रोडक्ट Sailor Nav 4G स्मार्टवॉच है जिसकी कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। यह फेयरी पिंक और स्काई ब्लू रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।स्मार्टवॉच में रियल-टाइम Google Maps ट्रैकिंग दी गई है जिससे माता-पिता बच्चे की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। इसमें 5-पॉइंट सैटेलाइट पोजिशनिंग के साथ जियो-फेंसिंग फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से सुरक्षित क्षेत्र तय किए जा सकते हैं और बच्चा उस क्षेत्र में आने या बाहर जाने पर नोटिफिकेशन प्राप्त होता है।

4G कॉलिंग, वीडियो कॉल और SOS फीचर

Sailor Nav में इनबिल्ट 4G SIM का सपोर्ट दिया गया है जिससे 2-वे वीडियो और वॉयस कॉलिंग की जा सकती है। इसमें 1.4 इंच HD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा ऑडियो चैट, SOS बटन, लंबी बैटरी लाइफ और कई यूटिलिटी फीचर्स भी शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

Sailor Play वायरलेस हेडफोन भी हुए लॉन्च

Kid Series के साथ boAt ने Sailor Play वायरलेस हेडफोन भी लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 1,499 रुपये है। ये बबलगम पिंक, शार्क ब्लू और कोरल ब्लू रंगों में उपलब्ध होंगे।

हेडफोन में 85dB वॉल्यूम लिमिट दी गई है ताकि ऑडियो स्तर बच्चों के लिए सुरक्षित सीमा में रहे। इनमें 40mm डायनेमिक ड्राइवर और बोट सिग्नेचर साउंड का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि हेडफोन एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इनबिल्ट माइक्रोफोन और मल्टी-फंक्शन कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं।

कीमत और उपलब्धता

boAt Sailor Nav की कीमत 6,499 रुपये है जबकि Sailor Play वायरलेस हेडफोन 1,499 रुपये में उपलब्ध होंगे। कंपनी के मुताबिक, दोनों प्रोडक्ट्स की बिक्री उसकी आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जाएगी।

Updated on:
28 Jul 2026 04:36 pm
Published on:
28 Jul 2026 04:36 pm