Elon Musk Net Worth 2026: एलन मस्क ने रचा इतिहास, 800 अरब डॉलर की नेटवर्थ पार करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। SpaceX और xAI के ऐतिहासिक विलय के बाद मस्क की संपत्ति पहुंची $852 बिलियन के पार।
Elon Musk Net Worth 2026: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने वैश्विक कारोबारी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। फोर्ब्स के अनुसार, एलन मस्क अब 800 अरब डॉलर से अधिक की नेटवर्थ हासिल करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। यह रिकॉर्ड उनके रॉकेट कंपनी SpaceX और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI के हालिया विलय के बाद बना है।
SpaceX और xAI के इस मर्जर में संयुक्त इकाई का मूल्यांकन करीब 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है। इस डील के बाद एलन मस्क की व्यक्तिगत संपत्ति में लगभग 84 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर करीब 852 अरब डॉलर पहुंच गई।
मर्जर के बाद बनी नई कंपनी में एलन मस्क की हिस्सेदारी करीब 43 प्रतिशत बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित वैल्यू 542 अरब डॉलर के आसपास है। मर्जर से पहले मस्क के पास SpaceX में लगभग 42% हिस्सेदारी, जिसकी वैल्यू करीब 336 अरब डॉलर थी। xAI में 49% हिस्सेदारी, जिसकी वैल्यू लगभग 122 अरब डॉलर आंकी गई थी।
xAI के SpaceX में समाहित होने के बाद अब SpaceX एलन मस्क की सबसे मूल्यवान संपत्ति बन चुकी है, जिसने उनकी अन्य होल्डिंग्स को पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि SpaceX अब मस्क की दौलत का सबसे बड़ा आधार बन चुका है, लेकिन Tesla उनकी नेटवर्थ में अब भी बड़ी भूमिका निभाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क की Tesla में करीब 12% हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू लगभग 178 अरब डॉलर है। इसके अलावा उनके पास Tesla के स्टॉक ऑप्शंस, जिनकी कीमत करीब 124 अरब डॉलर आंकी जाती है।
इन आंकड़ों में Tesla शेयरधारकों द्वारा नवंबर में मंजूर किया गया वह रिकॉर्ड पे पैकेज शामिल नहीं है, जिसके तहत मस्क को भविष्य में और शेयर मिल सकते हैं बशर्ते कंपनी तय किए गए दीर्घकालिक लक्ष्यों को हासिल करे।
SpaceX और xAI का यह विलय एलन मस्क से जुड़ा एक साल से भी कम समय में दूसरा बड़ा कॉर्पोरेट मर्जर है। मार्च 2025 में मस्क ने अपनी AI कंपनी xAI और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) को भी एक साथ जोड़ा था। उस डील में xAI का मूल्यांकन करीब 80 अरब डॉलर और X का मूल्यांकन लगभग 33 अरब डॉलर किया गया था।
इन सौदों में मस्क की दोहरी भूमिका खरीदार और विक्रेता को लेकर सवाल भी उठे थे, हालांकि आने वाले महीनों में SpaceX के संभावित IPO के बाद बाजार इन वैल्यूएशंस पर अपनी राय देगा।
एलन मस्क की संपत्ति में हालिया बढ़ोतरी बेहद तेज रही है।
एलन मस्क की 800 अरब डॉलर से अधिक की नेटवर्थ केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि वैश्विक टेक्नोलॉजी और प्राइवेट स्पेस इंडस्ट्री के बढ़ते प्रभाव का संकेत भी है। SpaceX और xAI जैसे निजी उद्यमों के जरिए मस्क ने यह दिखाया है कि स्टॉक मार्केट से बाहर की कंपनियां भी वैश्विक संपत्ति समीकरण को नए सिरे से परिभाषित कर सकती हैं।