टेक्नोलॉजी

Fake Challan Message: 500 रुपये के चालान के चक्कर में 6 लाख स्वाहा, कहीं आपके मोबाइल पर भी तो नहीं आया ये लिंक?

Fake Challan Message Alert: हैदराबाद में 500 रुपये का चालान भरने के चक्कर में शख्स ने गंवाए 6 लाख। अगर आपके पास भी आया है ऐसा लिंक, तो क्लिक न करें। जानें असली चालान चेक करने का सही तरीका।

2 min read
Dec 27, 2025
Fake Challan Message Scam (Symbolic Image: Gemini)

Fake Challan Message: हम सब की आदत होती है, जैसे ही फोन पर ट्रैफिक चालान का मैसेज आता है, धड़कनें थोड़ी तेज हो जाती हैं। डर लगता है कि कहीं कोर्ट-कचहरी के चक्कर न काटने पड़ें, इसलिए हम सोचते हैं कि फटाफट ऑनलाइन जुर्माना भर दें और किस्सा खत्म करें। बस, हमारी इसी हड़बड़ाहट का फायदा आजकल साइबर ठग उठा रहे हैं।

एक छोटी सी गलती, सिर्फ एक अनजान लिंक पर क्लिक… और बैंक अकाउंट खाली। ऐसा ही कुछ हुआ हैदराबाद में एक शख्स के साथ, जिसने महज 500 रुपये का चालान भरने के चक्कर में अपने 6 लाख रुपये गंवा दिए।

ये भी पढ़ें

ऑनलाइन शॉपिंग: 1400 का स्पीकर 1475 में कैसे पड़ा? आपकी जेब काटने के लिए कंपनियां अपना रही हैं ये Dark Pattern

Hyderabad Cyber Fraud: एक Fake Challan Message और खाते से उड़ गए 6 लाख

मामला कुछ ऐसा है कि पीड़ित व्यक्ति के मोबाइल पर एक SMS आया। मैसेज एकदम प्रोफेशनल लग रहा था, ''आपने ट्रैफिक नियम तोड़ा है, आपका 500 रुपये का चालान पेंडिंग है।'' मैसेज के आखिर में एक लिंक दिया गया था, जिस पर क्लिक करके जुर्माना भरने को कहा गया।

उस शख्स को लगा कि यह पुलिस की तरफ से आया असली मैसेज है। उसने बिना दो बार सोचे लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक खुलते ही सामने एक वेबसाइट आई जो दिखने में बिल्कुल सरकारी चालान भरने वाली साइट जैसी थी। उसने वहां अपनी गाड़ी और पेमेंट की जानकारी भरी। उसे लगा काम हो गया, लेकिन असल में खेल तो अब शुरू हुआ था। कुछ ही देर बाद उसके होश उड़ गए जब पता चला कि खाते से 500 नहीं, बल्कि पूरे 6 लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं।

ठगों का जाल (Traffic Challan Fraud Message): असली जैसा दिखने वाला नकली पेज साइबर पुलिस के मुताबिक, ठग अब बहुत शातिर हो गए हैं। ये फिशिंग (Phishing) का तरीका अपनाते हैं। जो लिंक SMS में आता है, वह आपको एक ऐसी वेबसाइट पर ले जाता है जो हूबहू सरकारी वेबसाइट (Parivahan या पुलिस की साइट) जैसी दिखती है। जैसे ही आप वहां कार्ड नंबर या पासवर्ड डालते हैं, वो जानकारी सीधे ठगों के पास पहुंच जाती है। कई बार तो लिंक पर क्लिक करते ही फोन में ऐसा वायरस (Malware) आ जाता है, जिससे ठग दूर बैठे-बैठे आपका फोन कंट्रोल करने लगते हैं।

Cyber Cell की चेतावनी: Traffic Police कभी नहीं भेजती ऐसा Payment Link

इस घटना के बाद पुलिस ने साफ चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ट्रैफिक विभाग कभी भी SMS, ईमेल या व्हाट्सएप पर पेमेंट का सीधा लिंक नहीं भेजता। कोई भी सरकारी विभाग आपको तुरंत पैसे भरो जैसा दबाव नहीं डालता। अगर कोई मैसेज जल्दबाजी करने को कहे, तो समझ जाइए कि दाल में कुछ काला है।

How to Check e-Challan Status: लिंक नहीं, हमेशा इस Official Website का करें इस्तेमाल

अगर आपके पास चालान का मैसेज आए, तो घबराएं नहीं और न ही उस लिंक को छुएं। चालान चेक करने का सही तरीका नीचे दिया जा रहा है।

  • खुद गूगल पर जाएं और परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in टाइप करें।
  • वहां 'Check Challan Status' विकल्प चुनें।
  • अपनी गाड़ी का नंबर या चेसिस नंबर डालें।

अगर सच में चालान कटा होगा, तो वहां दिख जाएगा। वहीं से पेमेंट करें, किसी लिंक के जरिए नहीं।

Cyber Fraud होने पर क्या करें? तुरंत डायल करें 1930, वापस मिल सकते हैं पैसे

अगर कभी आप ऐसी ठगी का शिकार हो जाएं, तो सबसे पहले 1930 नंबर डायल करें। यह नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर है। जितनी जल्दी आप शिकायत करेंगे (खासकर गोल्डन ऑवर यानी शुरुआती कुछ घंटों में), उतने ही ज्यादा चांस हैं कि पुलिस आपके पैसे होल्ड करवा दे और आपकी मेहनत की कमाई वापस मिल जाए। याद रखिए, आपकी थोड़ी सी सावधानी आपको लाखों के नुकसान से बचा सकती है।

ये भी पढ़ें

iPhone Fold Price: अब तक का सबसे महंगा iPhone! फोल्डेबल फोन के लिए चुकानी होगी बाइक से भी ज्यादा कीमत

Published on:
27 Dec 2025 01:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर