टेक्नोलॉजी

Induction Cooktop Safety: क्या इंडक्शन इस्तेमाल करना सुरक्षित है? हालिया इंडक्शन ब्लास्ट की घटना के बाद जानिए सही तरीका

Induction Cooktop Safety: इंडक्शन इस्तेमाल सुरक्षित है, लेकिन सही उपयोग जरूरी, गलत तरीके से खतरा बढ़ सकता है। इंडक्शन कुकटॉप सेफ है या नहीं ये अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

2 min read
Apr 02, 2026
Induction Cooktop Safety Image Source: ChatGpt

Induction Cooktop Safety: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोग तेजी से इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप की ओर जा रहे हैं। क्योंकि इसका उपयोग करना आसान भी है और खर्च भी कम ही है इसलिए इसकी मांग बढ़ी है, लेकिन हाल ही में मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में हुई इंडक्शन ब्लास्ट की घटना ने सबको चौंका दिया है। इंडक्शन कुकटॉप सेफ है या नहीं ये अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें

PNG Rule: अब इन लोगों के LPG सिलेंडर बंद हो जाएंगे? सरकार की नई नीति से क्या हो सकता है बदलाव

Induction Blast Case India: क्या हुआ नरसिंहपुर में?

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के खैरीनाका इलाके में एक घर में खाना बनाते समय इंडक्शन कुकटॉप में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार उस समय रसोई में महिला और बच्चे मौजूद थे। जब खाना बन गया और महिला ने इंडक्शन से बर्तन को उतारा तो इंडक्शन में ब्लास्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई।

Induction Cooktop Use Guide: कैसे करें सही इस्तेमाल

इंडक्शन कुकटॉप का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। कुछ बेसिक नियमों का पालन करके आप इसे सुरक्षित तरीके से उपयोग कर सकते हैं। इन छोटे-छोटे नियमों से बड़े जोखिम से बचा जा सकता है-

  • कभी भी खाली बर्तन इंडक्शन पर न रखें
  • हमेशा सही प्रीसेट मोड का इस्तेमाल करें
  • अगर तापमान की जानकारी नहीं है, तो प्रीसेट मोड पर ही कुकिंग करें
  • टाइमर का उपयोग करें, इससे तय समय बाद इंडक्शन खुद बंद हो जाता है
  • खाना बनाते समय मशीन को बिना निगरानी के न छोड़ें
  • सबसे जरूरी है, यूजर्स मैन्युअल को अच्छे से पढ़ लें

Induction Compatible Utensils: कौन से बर्तन सही हैं

आपको ये जानना होगा की इंडक्शन पर हर बर्तन काम नहीं करता। इसके लिए खास तरह के बर्तन की जरूरत होती है।
ऐसे में सवाल उठता है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपका बर्तन इंडक्शन के लिए सही है या नहीं? इसका एक आसान तरीका है- अगर बर्तन के नीचे चुम्बक चिपक जाता है, तो वह इंडक्शन पर काम करेगा। स्टील और आयरन के बर्तन आमतौर पर इंडक्शन पर सही रहते हैं, जबकि एल्युमिनियम और कांच के बर्तन काम नहीं करते।

Induction Safety Tips India: किन बातों का रखें ध्यान

  • इंडक्शन को समतल जगह पर रखें
  • पानी या गीले हाथ से इस्तेमाल न करें
  • वायर और प्लग की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें
  • ओवरलोडेड बिजली सॉकेट का उपयोग न करें

Induction vs Gas Safety: क्या है ज्यादा सुरक्षित

इंडक्शन कुकटॉप को आमतौर पर गैस से सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इसमें खुली आग नहीं होती। लेकिन गलत उपयोग या लापरवाही करने से खतरा हो सकता है। इंडक्शन कुकटॉप एक सुरक्षित और आसान विकल्प है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

बिना LPG Gas Cylinder KYC नहीं मिलेगा सिलेंडर, घर बैठे फोन से ऐसे करें Aadhar e-KYC

Updated on:
02 Apr 2026 09:24 pm
Published on:
02 Apr 2026 09:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर