टेक्नोलॉजी

LPG संकट का असर: गैस की कमी से बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, कई शहरों में स्टॉक खत्म

LPG Cylinder Shortage India: एलपीजी संकट के बीच इंडक्शन चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ी। Blinkit, Zepto और BigBasket जैसे प्लेटफॉर्म पर कई शहरों में इंडक्शन कुकटॉप आउट ऑफ स्टॉक।

2 min read
Mar 12, 2026
LPG Cylinder Shortage (Image: Gemini)

LPG Cylinder Shortage: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। कई शहरों में LPG सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच लोग वैकल्पिक विकल्प तलाशने लगे हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक तेजी से बढ़ गई है और कई जगहों पर इनका स्टॉक खत्म होने लगा है।

ये भी पढ़ें

LPG Gas Booking Online: गैस बुकिंग नहीं हो रही है? परेशान ना हों! सिलेंडर बुकिंग इन 4 तरीकों से भी ट्राइ करके देखिए

क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हे आउट ऑफ स्टॉक

गैस सिलेंडर की अनिश्चितता के बीच लोग तेजी से इंडक्शन कुकटॉप खरीद रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Blinkit, Zepto और BigBasket जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई शहरों में इंडक्शन चूल्हों पर 'Out of Stock' का टैग दिखाई देने लगा है।

खास तौर पर मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में इन प्लेटफॉर्म्स पर इंडक्शन कुकटॉप की उपलब्धता कम हो गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गैस सिलेंडर की कमी की आशंका के बीच लोग तेजी से दूसरे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

इन किचन उपकरणों की मांग भी बढ़ी

इंडक्शन चूल्हों के साथ-साथ बिजली से चलने वाले दूसरे किचन उपकरणों की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है।

पिछले कुछ दिनों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन उत्पादों की डिमांड बढ़ी है।

  • इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर
  • मल्टी-यूज इलेक्ट्रिक केतली
  • एयर फ्रायर
  • इलेक्ट्रिक कुकिंग पैन

बाजार के जानकारों का कहना है कि गैस की अनिश्चितता के कारण लोग इलेक्ट्रिक कुकिंग अप्लायंसेज को बैकअप के तौर पर खरीद रहे हैं।

LPG की टेंशन में इंडक्शन चूल्हा बन रहा विकल्प

अगर LPG सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता है तो इंडक्शन चूल्हा एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है। यह बिजली से चलता है और गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं होती।

मार्केट में सामान्य इंडक्शन कुकटॉप की कीमत लगभग 1500 रुपये से शुरू हो जाती है। इसके अलावा यह गैस चूल्हे की तुलना में ज्यादा पोर्टेबल होता है और इसे घर के किसी भी कमरे में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इंडक्शन कुकटॉप का एक फायदा यह भी है कि इसमें गैस लीक होने का खतरा नहीं होता और इसे साफ करना भी आसान होता है।

LPG सप्लाई को लेकर बनी हुई है चिंता

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में लोगों के बीच LPG सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ी है। हालांकि सरकार और तेल कंपनियां घरेलू गैस की सप्लाई को सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।

फिलहाल बाजार में दिख रही स्थिति यह बताती है कि लोग गैस के साथ-साथ बिजली से चलने वाले कुकिंग विकल्पों को भी अपनाने लगे हैं, जिससे इंडक्शन चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें

LPG Gas Cylinders: भारत गैस, इंडेन या HP, अगर डीलर नहीं दे रहा गैस तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Published on:
12 Mar 2026 10:16 am
Also Read
View All

अगली खबर