टेक्नोलॉजी

Poco X8 Pro Launch Date: इस दिन आएगा Poco का नया पावरफुल फोन, कंपनी ने किया बड़ा खुलासा

Poco X8 Pro Launch Date: Poco जल्द अपनी नई X सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max पेश किए जा सकते हैं।

2 min read
Mar 11, 2026
Poco X8 Pro Launch Date| Image Source: ChatGpt

Poco X8 Pro Launch Date: कंपनी ने अपनी नई X8 Pro सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी यह सीरीज 17 मार्च को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन रखा गया है । भारत के समय के अनुसार यह इवेंट शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस सीरीज में Poco के दो स्मार्टफोन Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Best Smartphone Under 30000: बजट 30 हजार और फीचर्स प्रीमियम? ये 5 स्मार्टफोन बन सकते हैं आपकी पसंद, देखें लिस्ट

Poco X8 Pro Processor: कौन सा चिपसेट मिल सकता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार Poco X8 Pro सीरीज के इन नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity के प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कौनसा प्रोसेसर किस फोन में मिलने की सम्भावना है।

  • Poco X8 Pro - MediaTek Dimensity 8500 Ultra
  • Poco X8 Pro Max - MediaTek Dimensity 9500s


Poco X8 Pro Max को बेंचमार्क वेबसाइट Geekbench पर भी देखा गया था। जिसके अनुसार फोन में लगभग 12GB RAM और नया Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है।

Poco X8 Pro Price: कीमत कितनी हो सकती है?

माना जा रहा है की Poco X8 Pro की शुरुआती कीमत करीब 43 हजार रूपए के आसपास हो सकती है। वहीं इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल करीब 51 हजार रूपए तक जा सकता है। वहीं सीरीज का दूसरा फोन Poco X8 Pro Max करीब 57 हजार रुपये में लॉन्च हो सकता है। साथ ही इसका टॉप वेरिएंट लगभग 62 हजार रुपये तक जा सकता है।

Poco X8 Pro Specifications: डिस्प्ले और बैटरी कैसी हो सकती है?

लीक्स के अनुसार Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं इस फोन में 50MP डुअल कैमरा सेटअप और 6500mAh बैटरी मिल सकती है। बताया जा रहा है की यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ ही Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले और लगभग 8500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन का बैटरी बैकअप बेहतर हो सकता है।

Poco X8 Pro Series: क्या Redmi फोन का रीब्रांड होगा?

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Poco X8 Pro सीरीज के फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Pro Max के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब सबकी नजर 17 मार्च को होने वाले लॉन्च इवेंट पर है, जहां फोन के पूरे फीचर्स और कीमत का खुलासा होगा।

ये भी पढ़ें

3 महीने तक अनलिमिटेड बातें, खर्च बस इतना… कॉलिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट है ये प्लान

Updated on:
11 Mar 2026 05:06 pm
Published on:
11 Mar 2026 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर