टेक्नोलॉजी

Samsung Galaxy M17e 5G इस दिन होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा फोन

Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा। इस फोन में 6.7 इंच का 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP कैमरा मिलेगा। जानिए इसके फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी पूरी डिटेल।

2 min read
Mar 09, 2026
Samsung Galaxy M17e 5G India Launch (Image: Samsung India/X)

Samsung Galaxy M17e 5G India Launch: स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक और नया डिवाइस उतारने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अपने आने वाले फोन Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। यह फोन 17 मार्च को भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी इसे खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर ला रही है जो लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, बड़ी स्क्रीन और स्मूद परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नए सॉफ्टवेयर फीचर्स के साथ आएगा।

ये भी पढ़ें

AC Price Increase 2026: इन वजहों से 15% तक महंगे हो सकते हैं AC, अभी आपको क्या करना चाहिए?

17 मार्च को होगा लॉन्च

सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि Galaxy M17e 5G को 17 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकेगा। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन दो रंगों वाइब वायलेट और ब्लिट्ज ब्लू में उपलब्ध होगा। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

बड़ी स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट

फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप्स का इस्तेमाल काफी स्मूद महसूस होगा। इसके अलावा इसमें एडैप्टिव ब्राइटनेस और हाई ब्राइटनेस मोड भी दिया गया है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे सके। डिजाइन की बात करें तो फोन काफी स्लिम बताया जा रहा है और इसकी मोटाई करीब 8.2 मिमी हो सकती है।

6000mAh बैटरी देगी लंबा बैकअप

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। Galaxy M17e 5G में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिससे यूजर्स लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने या गेम खेलने के दौरान बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ेगी। कंपनी का कहना है कि सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन की मदद से बैटरी का इस्तेमाल और बेहतर तरीके से होगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसमें हाई परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों तरह के कोर शामिल होते हैं। इससे मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे काम आसानी से किए जा सकेंगे।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिलेगा, जो पोर्ट्रेट तस्वीरों में बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट देने में मदद करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

नए सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

Galaxy M17e 5G में एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.0 दिया जाएगा। इसमें कई नए फीचर्स मिलेंगे जैसे बड़े फोल्डर, लाइव नोटिफिकेशन और स्मार्ट इंटरफेस। फोन में Google Gemini आधारित AI फीचर्स भी मिलेंगे, जो टेक्स्ट लिखने, जानकारी ढूंढने और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा इसमें सर्कल टू सर्च (Circle to Search) जैसे फीचर भी शामिल हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इस फोन के लिए कई साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है।

क्या उम्मीद की जा सकती है?

कुल मिलाकर Galaxy M17e 5G उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है जो लंबी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी वाला फोन तलाश रहे हैं। लॉन्च के बाद इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी बाकी जानकारी भी सामने आ जाएगी।

ये भी पढ़ें

Honeycomb Cooling Pad vs Grass: कूलर के लिए कौन सी जाली है बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें दोनों के नफा-नुकसान

Published on:
09 Mar 2026 02:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर